ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान : नक्सल ग्रस्त अबूझमाड़ के कोंडे ग्राम तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
October 1, 2025
shreekanchanpath 349 # 01 Oct 2025
shreekanchanpath 349 # 01 Oct 2025
October 1, 2025
वनांचल की बेटी को मिला नया जीवन, चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर हृदय रोग से पीड़ित मासूम रोशनी स्वस्थ होकर लौटी घर
October 1, 2025
जीपीएम बना इको-टूरिज्म पर्यटन का आदर्श केंद्र, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को मिली नई पहचान
October 1, 2025
Bhilai Breaking : मां के प्रेमी की बेटों ने कर दी हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रही थी, बेटों को थी आपत्ति
October 1, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealth

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान : नक्सल ग्रस्त अबूझमाड़ के कोंडे ग्राम तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं

By Mohan Rao Published September 21, 2025
Share
SHARE

इंद्रावती नदी में स्वयं नाव चलाकर गांव पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है।

नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अब आमजन तक पहुँच रहा है। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का परिणाम है, जिसने बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया और आयुक्त-सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में प्रदेशव्यापी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान ने बीजापुर जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की है। बीते शनिवार को स्वास्थ्य दल ने स्वयं नाव चलाकर उफनती इंद्रावती नदी पार की और अबूझमाड़ से लगे ग्राम कोंडे में शिविर लगाया। इस शिविर में कुल 132 मरीजों की जांच की गई, जिनमें मलेरिया, सर्दी-खाँसी और त्वचा रोग से पीड़ित रोगी प्रमुख रहे। विशेष रूप से 10 गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और परामर्श प्रदान किया गया।

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत महिलाओं को पोषण, एनीमिया से बचाव और सुरक्षित मातृत्व संबंधी विस्तृत जानकारी भी दी गई। बीजापुर जिले में बीते तीन दिनों के दौरान अभियान की गति उल्लेखनीय रही है। इस अवधि में हजारों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें उच्च रक्तचाप के 3,177 मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त, महिलाओं में मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की 2,823 स्क्रीनिंग की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया। साथ ही 314 गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श का लाभ मिला। अभियान के अंतर्गत दूरस्थ अंचलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से अब तक 1,200 से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 800 से अधिक व्यक्तियों की सिकल सेल जांच भी की जा चुकी है।

ये आँकड़े केवल संख्याएँ नहीं, बल्कि उस संकल्प का प्रमाण हैं जिसके तहत प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बीजापुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम अंचलों में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बाधित न हो। यही कारण है कि स्वास्थ्य कर्मी नदी, पहाड़ और जंगल पार करके महिलाओं और बच्चों तक जीवन रक्षक सेवाएँ पहुँचा रहे हैं। प्रदेश सरकार का यह प्रयास इस विचार को सशक्त करता है कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” इसी दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर पहुँच इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है। बस्तर संभाग में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे ये सुधार न केवल स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को ऊँचा उठा रहे हैं, बल्कि यह भी प्रमाणित कर रहे हैं कि सुशासन और समर्पित प्रयासों से सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव संभव है।

You Might Also Like

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

वनांचल की बेटी को मिला नया जीवन, चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर हृदय रोग से पीड़ित मासूम रोशनी स्वस्थ होकर लौटी घर

जीपीएम बना इको-टूरिज्म पर्यटन का आदर्श केंद्र, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को मिली नई पहचान

Bhilai Breaking : मां के प्रेमी की बेटों ने कर दी हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रही थी, बेटों को थी आपत्ति

CG Crime : कैरेक्टर पर शक के कारण पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, डेढ़ माह बाद हुआ हत्या का खुलासा

Mohan Rao September 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, जीएसटी सुधारों पर कहा- देश में उत्साह का माहौल, आत्मनिर्भर भारत पर जोर
Next Article सौर ऊर्जा से रोशन गंगापुर के सुरेंद्र का घर, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता के साथ बने विक्रेता

Ro.No.-13439/76

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicity #shayrazeenatahsaan #shayrazeenat #shayra #CTS2025 #woman #womanpower #womanempowerment #womanforadayIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
कॉमेडियन एहसान कुरैशी की पत्नी डॉ. जीनत का Exclusive interview || KP NEWS || Faizan
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने खेल मैदान में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

October 1, 2025

वनांचल की बेटी को मिला नया जीवन, चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर हृदय रोग से पीड़ित मासूम रोशनी स्वस्थ होकर लौटी घर

October 1, 2025

जीपीएम बना इको-टूरिज्म पर्यटन का आदर्श केंद्र, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण को मिली नई पहचान

October 1, 2025

Bhilai Breaking : मां के प्रेमी की बेटों ने कर दी हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रही थी, बेटों को थी आपत्ति

October 1, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?