ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में चूहामार दवा खाकर अस्पताल पहुंचा युवक, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सों ने घेरा थाना
Share
Notification Show More
Latest News
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
October 9, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान
October 9, 2026
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग
October 9, 2026
वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में चूहामार दवा खाकर अस्पताल पहुंचा युवक, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सों ने घेरा थाना

By Mohan Rao Published September 17, 2025
Share
जिला अस्पताल में हंगामा
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिला अस्पताल में बुधवार को चूहा मारने की दवा खाकर भर्ती हुए युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। माहौल इतना तनाव भरा हो गया कि कोतवाली थाने से अतिरिक्त बल को भेजा गया। जब तक माहौल शांत होता उससे पहले अस्पताल की नर्सों ने काम बंद कर दिया और कोतवाली थाने जाकर बैठ गई। नर्सों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इस दौरान सिविल सर्जन भी मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस के आश्वासन के बाद नर्सों का आक्रोश शांत हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। सिद्धार्थ नगर दुर्ग निवासी प्रभाष सूर्या (22) ने मंगलवार को आत्महत्या के उद्देश्य से चूहा मारने की दवा खा ली। इसके बाद गंभीर हालत मे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ और इस दौरान वह परिजनों से बातचीत भी कर रहा था। शाम को अस्पताल की एक नर्स ने उसे इंजेक्शन दिया। बताया जा रहा है रात में युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और बुधवार सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक युवक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

नर्सों के साथ की धक्कामुक्की
मृतक युवक के परिजन इतने आक्रोशित थे कि वे न तो डॉक्टर की सुन रहे थे और न ही नर्सेस की बात मान रहे थे। परिजनों का कहना था कि अस्पताल लाने के बाद प्रभाष सूर्या की तबीयत ठीक हो रही थी और डॉक्टर ने भी ठीक होने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद नर्स ने इंजेक्शन लगाया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कारण की उसकी मौत हुई है। वहीं नर्स का कहना है कि इंजेक्शन प्रिसक्रिप्शन का हिस्सा था और इसमें लापरवाही जैसी कौई बात नहीं है। इसके बाद भी मृतक के रिश्तेदार व परिचित नहीं माने और धक्का मुक्की कर अस्पताल के अंदर घुस गए।

मौके पर पहुंचा पुलिस बल, नर्सें पहुंची थाने
जिला अस्पताल में हंगामे की सूचना के बाद कोतवाली थाने से पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के परिजन हंगामा करते रहे। इस बीच अस्पताल की नर्सों ने अस्पताल में काम बंद कर थाने का रुख किया और थाने के सामने बैठ गई। नर्सों का कहना है कि इस प्रकार के घटना क्रम से सुरक्षा दी जाए। अस्पताल पहुंचने के बाद कोई भी इलाज में लापरवाही नहीं करता। इसके बाद भी यदि मरीज की जान चली जाती है तो इसमें हमारी क्या गलती है। नर्सों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त सुराक्षा उपलब्ध कराया जाए।

युवक ने चार दिन पहले की थी कोर्ट मैरीज
बताया जा रहा है कि युवक की चार दिन पहले ही कोर्ट मैरीज की थी। युवक की पत्नी ने कहना है कि वह कुछ दिनों से काफी परेशान रह रहा था। युवक ने चूहा मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसका कारण कोई भी बता नहीं पाया। बहरहाल इस पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आगे की जांच के बाद इस पूरे घटनाक्रम से परदा उठ सकता है।   

इलाज के दौरान हुई थी मौत
इस पूरे मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि 16 सितंबर की दोपहर 2:30 बजे युवक को लाया गया था। उसने चूहा मारने की दवा खा ली थी। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले में हमने पुलिस को जानकारी दी है। आगे की कार्रवाई पुलिस की जिम्मेदारी है।

You Might Also Like

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग

वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

Mohan Rao September 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल, 11 हजार लाभार्थियों को कराया गृहप्रवेश
Next Article मुख्यमंत्री साय रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?