ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- व्यावसायिकता के बीच सेवा भाव बनाए रखना एक चुनौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- व्यावसायिकता के बीच सेवा भाव बनाए रखना एक चुनौती

By Mohan Rao
Published: September 13, 2025
Share
SHARE

श्री सत्य साईं अस्पताल नया रायपुर में हुआ स्टूडेंट नर्सिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के बायनियल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

रायपुर। राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ा सकती है, व्यवस्था बना सकती है लेकिन इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डॉक्टर्स और नर्सेस को अपने भीतर सेवा भाव खुद उत्पन्न करना होगा। ये बातें आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहीं। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल शनिवार को श्री सत्य साईं अस्पताल नया रायपुर में 31वें स्टूडेंट नर्सिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के बायनियल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक नर्सिंग छात्र की यात्रा असीम ज्ञान और विकास की यात्रा होती है, जो उन्हें निस्वार्थ सेवा के भविष्य के लिए तैयार करती है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है; यह करुणा, लचीलेपन और अटूट समर्पण का आह्वान है।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल आज विश्व स्तर पर सेवा करने का काम कर रहा है और इससे छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन हो रहा है। उन्होंने नर्सेस को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि नर्सेस अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा करती हैं और हम सभी ने कोविड 19 महामारी में इसका सर्वोच्च उदाहरण देखा है। श्री जायसवाल ने इस मौके पर ट्रेंड नर्सेस एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किए द्विवार्षिक स्टूडेंट नर्सिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के सोवेनियर का विमोचन किया।

श्री सत्य साईं अस्पताल नया रायपुर में 31वें स्टूडेंट नर्सिंग एसोसियन ऑफ इंडिया के बायनियल कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजनस्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मौके पर श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में निःशुल्क दिल का ऑपरेशन करने के बाद स्वस्थ हो चुके 4 बच्चों को नवजीवन का उपहार देकर उनके घर रवाना किया। इस कार्यक्रम में श्री सत्य साईं हॉस्पिटल रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन सी श्रीनिवासन, आयुष यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ के कुलपति डॉ.पी के पात्रा , टीएनएआई की पदाधिकारी और नर्सिंग की छात्राएं उपस्थित थीं।

जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी मनु शर्मा जेल से रिहा, अच्छे व्यवहार के चलते समय से पहले छूटे
लोकसभा चुनाव : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बस्तर व कांकेर में सभा, राहुल गांधी भी पहुंच रहे जगदलपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1034 नए केस…. 19 जिलों में मौत का आंकड़ा जीरो
Big accident : मकान की छत पर रील बना रहा था छात्र, छज्जे से गिरा और हो गई मौत…. देखें Video
महंगाई विरोधी जनजागरण यात्रा के दौरान बेहद सक्रिय दिखे दावेदार, महापौर बनने लपलपाई जीभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 13 September 2025
Next Article नक्सलियों को लगा बड़ा झटका : संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ की इनामी सुजाताक्का का सरेंडर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?