ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: September 12, 2025
Share
योग प्रदर्शन
SHARE

भिलाई। अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में चल रही छठवीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के दूसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन पूर्ण वातावरण में अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया। इन नौजवानों के प्रदर्शन देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।

 प्रतियोगिता के इस चरण में सीनियर वर्ग व सीनियर वर्ग “अ” में आर्टिस्टिक पेयर बैकबेंडिंग ,फॉरवर्ड बेंडिंग स्पर्धाएँ आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगियों के आसन की शुद्धता, संतुलन, लय और एकाग्रता को मूल्यांकन का आधार बनाया। प्रतियोगिता स्थल पर दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही और वातावरण “योगमय” बना रहा। शुक्रवार को प्रथम चरण के सत्र में अतिथि के रूप राकेश दुबे पतंजलि योग समिति रायपुर और लेखु राम साहू समाज सेवी दुर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के 150 से भी अधिक सदस्यगण सेवा प्रदान कर रहे है। इनमें प्रमुख रूप से धीरेन्द्र वर्मा,पीयूष साहू, मधुस्मिता पंडा,उद्धव साहू, अनेश देशमुख, अभय खनंग,आर पी शर्मा ,दिनेश मिश्रा,राजेश पवार, शैलेन्द्र विशी और शत्रुघ्न साहू सहित अन्य लोगों का विशिष्ट सहयोग है।

फॉरवर्ड बैंड में छा गए युवा
दूसरे दिन की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फॉरवर्ड बैंड प्रदर्शन से अपना स्थान सुनिश्चित किया। इनमें जयश्री चावड़ा गुजरात, पूजा साहा त्रिपुरा, रूबी यादव छत्तीसगढ़,पम्मी कुमारी झारखंड, भूमिका पाटीदार मध्यप्रदेश, सोनिया राजस्थान, एजाज अहमद जम्मू कश्मीर, रितेश खुशली गोवा, जयदीप त्रिपुरा ,लोकेश साहू छत्तीसगढ़ और ओमप्रकाश गुप्ता छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।

योग भारतीय संस्कृति की धरोहर: बघेल
छठवीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ 11 सितंबर की शाम अग्रसेन भवन सेक्टर-6 में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। देशभर से आए अलग अलग प्रतिभागियों ने सामूहिक संगीतमय योगासन प्रस्तुत कर उद्घाटन समारोह को विशेष बना दिया। इस दौरान  श्री बघेल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जो युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाता है। विशिष्ट अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसने पूरी दुनिया को स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का विचार दिया है। योगासन भारत के सदस्य शैलेंद्र विशी ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि विश्व में योग के प्रचार प्रसार हेतु भारत सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में योगासन भारत के निर्देशन में छठवीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अनूप बंसल सह-राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास, ऋषि अग्रवाल, आनंद जैन, शशि बघेल अध्यक्ष प्रदेश कबड्डी संघ, प्रमोद सिंह सांसद प्रतिनिधि, रचित कौशिक कोषाध्यक्ष योगासन भारत, रोहित कौशिक योगासन भारत सदस्य, श्यामलता योगासन भारत सदस्य, विशेष अतिथि महेश वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, कल्पना स्वामी सहायक संचालक और नरेंद्र पटेल जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति दुर्ग सहित  अनेक लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव डॉ मेजर सिंह ने किया।

प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी, अब जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू
खाली पड़ी 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 अक्टूबर को होगा मतदान
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, चन्नी सरकार ने जांच के लिए बनाई कमिटी
गे कपल के लिप-लॉक पर बवाल, भाजपा ने लगाया अश्लीलता का आरोप तो समलैंगिक बोले हमें भी मिले समान हक
Big Accident : स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत… सीएम ने जताया दु:ख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण
Next Article पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?