ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेलमेट को लेकर सेंट्रल एवेन्यू पर सख्ती, जागरुकता के बाद कार्रवाई तेज… विशेष टीम का गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

हेलमेट को लेकर सेंट्रल एवेन्यू पर सख्ती, जागरुकता के बाद कार्रवाई तेज… विशेष टीम का गठन

By Mohan Rao
Published: September 10, 2025
Share
SHARE

भिलाई। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान दुर्ग भिलाई में जारी है। दुर्ग कलेक्टर ने सभी पंप संचालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का फरमान जारी किया है। इसके कारण लोग केवल पेट्रोल भरवाने के लिए ही हेलमेट का उपयोग करते दिख रहे हैं। सड़कों पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों के सिर की बजाय बाइक पर हेलमेट लटक रहा है। अब यातायात विभाग ने इस पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। खासकर र्सेट्रल एवेन्यू पर दो पहिया चलाने वालों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा। यही नही बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर पंप संचालकों पर भी कार्रवाई होगी।

बता दें कि भिलाई सेंट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर-1 मुर्गा चौक से सेक्टर 9 चौक तक यात्रा के दौरान हेलमेट पहनना सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए अनिवार्य किया गया है। यह सम्पूर्ण मार्ग ग्रे स्पॉट क्षेत्र में चिन्हित है, जहां लगातार सड़क दुर्घटनाएं, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न  का दुरुपयोग एवं तीन सवारी  के मामले सामने आ रहे थे। इसे देखते हुए अब प्वाइंट बनाकर जांच की जा रही है और कार्रवाई भी हो रही है।

एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल एवेन्यूज पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है। रेल चौक सेक्टर-6, मुरगा चौक सेक्टर-1, डीपीएस चौक एवं सेक्टर-8 चौक पर विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करते हुए चालानी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा तथा आगामी दिनों में इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

बिना हेलमेट पेट्रोल देने वालों पर होगी सख्ती
एएसपी ऋचा मिश्रा ने बताया कि दुर्ग जिले में कलेक्टर दुर्ग  के आदेशानुसार “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति लागू की गई है, जिससे हेलमेट उपयोगिता को बढ़ावा मिले एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ गई है। हेलमेट जागरुकता लाना पंप संचालकों की भी जिम्मेदारी है। एएसपी मिश्रा ने कहा है कि जिस पंप में भी बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जाएगा उनके खिलाफ भी सख्ती की जाएगी। कलेक्टर को मेमो दिया जाएगा और पंप को सील करने की कार्रवाई भी होगी। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं तीन सवारी से परहेज़ करें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं संक्रमित
Breaking News : छत्तीसगढ में लागू होगा यूसीसी, महिलाओं को रजिस्ट्रेशन में 50% की छूट… कैबिनेट का निर्णय
Big News : एक दिन पहले छुट्टी से लौटे जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील हुआ वृंदावन गौठान…
सोसायटियों में रासायनिक उर्वरकों का तेजी से भंडारण कराने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में डॉ. प्रीति अदाणी ने सामाजिक बदलाव के लिए एकजुट सहयोग मंच बनाने की अपील की हांगकांग में आयोजित एवीपीएन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 में डॉ. प्रीति अदाणी ने सामाजिक बदलाव के लिए एकजुट सहयोग मंच बनाने की अपील की
Next Article मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बढ़ा बजट, 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए किया गया बजट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?