ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’

By Om Prakash Verma Published September 9, 2025
Share
परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना 'परिवार कनेक्ट'
परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना 'परिवार कनेक्ट'
SHARE

इंदौर/ बच्चे अक्सर कामकाज आदि के सिलसिले में घर या शहर से बाहर चले जाते हैं और घर में रह जाते हैं परिवार के अन्य सदस्य। वे भी अपनी जिम्मेदारियों और अन्य कामों के चलते अक्सर व्यस्त रहते हैं। ऐसे में, अपने लिए समय निकालना और विशेष रूप से अपने हुनर को दिखाने का अवसर लगभग न के बराबर ही मिलता है। इस बात की गहराई को समझते हुए उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर संस्था, पीआर 24×7 ने हाल ही में ‘परिवार कनेक्ट’ (परिवारConnect) नाम का अपनी तरह का सबसे अनूठा वर्चुअल इवेंट आयोजित किया, जो कंपनी के एम्प्लॉयीज़ और उनके परिवारों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

प्रथम पुरस्कार उज्जैन की रहने वालीं 73 वर्षीय किरण गौर को ‘आजा सनम मधुर चाँदनी में हम’ गीत पर मधुर स्वर में प्रस्तुति देने के एवज में प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों में सबसे उम्रदराज होने के बावजूद उनका जज़्बा देखने लायक था। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के अंत को सुमधुर बनाते हुए उन्होंने एक खूबसूरत लोकगीत भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “संगीत से मुझे अपार प्रेम है, लेकिन सबके सामने अपनी आवाज़ में गीत गाने का कभी अवसर नहीं मिला। उम्र के इस पड़ाव में अपना हुनर दिखा पाना बहुत बड़ी बात है, ऐसे में यह मंच मेरे दिल के बहुत करीब है।”
द्वितीय पुरस्कार ‘ऐ मेरी जोहराजबीं’ गाने पर कपल डांस से सभी का मन मोह लेने वाले कीर्ति और दिनेश टंडन, खूबसूरत गरबा प्रस्तुति के लिए दीप्ती और निर्भय सिंह यादव तथा ‘खामोशियाँ’ गाने पर दमदार गायन के लिए तनुश्री और मानव जैन के नाम हुआ। तृतीय पुरस्कार भजन ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम्’ पर प्रस्तुति के लिए शांति शुक्ला और पंजाबी गीत ‘जिन्ना मेरा तोड़दा ऐ दिल’ पर उम्दा प्रस्तुति के लिए रंजीता उमठ को प्रदान किया गया।
पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम ने बताया कि इस इवेंट को आयोजित करने का एकमात्र उद्देश्य एम्प्लॉयीज़ के परिवार के सदस्यों को वह मंच देना था, जो उनके स्कूल और कॉलेज के दिनों के बाद शायद उन्हें कभी नहीं मिला। इस मंच के माध्यम से उन्होंने अपने हुनर को खुलकर पेश किया। वे लोग अपने बचपन को एक बार फिर से जी पाएँ और अपने हुनर को खुद से भी आगे रखें, यहीं बताने का छोटा-सा प्रयास था परिवार कनेक्ट।

विजेताओं को नकद पुरस्कार के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को कॉम्प्लिमेंट्री रिवॉर्ड भी प्रदान किया गया, जिसके पीछे एक अनूठा और दिल छू लेने वाला भाव है। माता-पिता को अपनी जिम्मेदारियों के चलते एक-दूसरे के साथ विशेष समय बिताने का मौका ही नहीं मिल पाता। बच्चे तो हैं ही, लेकिन वे भी एक-दूसरे की दुनिया हैं, और वे हैं तो बच्चे हैं, उन्हें यह महसूस कराने के उद्देश्य से यह रिवॉर्ड प्रदान किया गया, जिसके तहत वे अपने शहर के किसी भी रेस्तरां में जाकर स्वादिष्ट भोजन के बहाने एक-दूसरे के साथ विशिष्ट समय बिता सकेंगे। ऐसे में, यह पहल एम्प्लॉयीज़ और उनके परिवारों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि उनके आपसी जुड़ाव और अपनापन महसूस कराने का माध्यम भी बनी है। परिवार के कई सदस्य अपनी प्रस्तुतियों के दौरान भावुक भी हुए, जो इस इवेंट की सफलता और अपनेपन को दर्शाता है।

प्रतिभागियों ने आयोजन की खूब सराहना की और पीआर 24×7 के फाउंडर अतुल मलिकराम से अनुरोध किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएँ। परिवारों को जोड़ने के लिए कंपनी समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। कोविड-19 के दौरान भी इसी तरह के ‘वर्चुअल वोल्ट’ नामक वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया गया था। इस बार के अनुभव के साथ ‘परिवार कनेक्ट’ ने इसे और भी खास और यादगार बना दिया, क्योंकि इसमें सिर्फ और सिर्फ एम्प्लॉयीज़ के परिवार के सदस्यों की प्रस्तुतियाँ शामिल थीं।

गौरतलब है कि एम्प्लॉयीज़ के दादा-दादी, माता-पिता, भैया-भाभी और दीदी-जीजाजी की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ इस वर्चुअल इवेंट के माध्यम से उनके हुनर को खुलकर सामने लाने का माध्यम बनीं। कोई गाने की धुन पर थिरका, तो किसी ने संगीत के सुंदर सुर-तान खींचे, किसी ने इंस्ट्रूमेंट प्ले करके सभी को चकित कर दिया, तो किसी ने अपने आराध्य के भजन को अपनी आवाज़ में गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। संगीत, डांस, भजन और क्विज़ जैसी प्रस्तुतियों ने वर्चुअल इवेंट को जमीनी स्तर पर होने वाले कार्यक्रम से भी बड़ा रूप दे दिया, क्योंकि ये प्रस्तुतियाँ अलग-अलग शहरों से हुईं, वह भी एक ही मंच पर। मंच था ‘परिवार कनेक्ट’ का। कई प्रतिभागी भावुक भी दिखे, क्योंकि उन्हें मंच पर अपने हुनर और अनुभव साझा करने का पहली बार मौका मिला। कंपनी द्वारा परिवार को जोड़ने की यह पहल वाकई तारीफ के काबिल है।

You Might Also Like

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

रिसाली में कल से शुरू होगा ओवरहेड टैंक का संधारण, इन 8 वार्डों में नहीं आएगा पानी

Om Prakash Verma September 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में 10 हजार 538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण पूर्ण, 16 हजार से ज्यादा शिक्षक व प्राचार्य हुए समायोजित
Next Article आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, बनेंगी डीएसपी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?