ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फ्लाईओवर के पिलरों पर सजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत चित्रकारी कर रही आकर्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

फ्लाईओवर के पिलरों पर सजी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत चित्रकारी कर रही आकर्षित

By Mohan Rao
Published: September 7, 2025
Share
SHARE

भिलाई। नेशनल हाइवे 53 पर सुपेला से चंद्रा मौर्या व भिलाई पावर हाउस में बजे फ्लाईओवर के पिलरों पर आकर्षक चित्रकारी की गई है। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती यह चित्रकारी सड़क पर चल रहे लोगों को आकर्षित कर रही है। यह चित्रकारी न सिर्फ पिलरों को आकर्षक बना रही है बल्कि शहर की सुंदरता को भी बढ़ा रही है।

भिलाई शहर के महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न स्थलों में सांस्कृतिक एवं संदेशपूर्ण आकर्षक पेंटिंग्स बनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति, पारंपरिक त्यौहार और शहर के सौंदर्यीकरण करण के लिए यह कलाकृति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।  शहर की पहचान को नई ऊंचाई देने और स्थानीय संस्कृति को संजोने के उद्देश्य से सुपेला ओवर ब्रिज के दोनों पिलरों पर भव्य पेंटिंग्स बनाई जा रही है। वहीं दीवारों पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक जीवन को उकेरने और उभारने का अनूठा प्रयास किया गया है।

पेंटिंग्स से शहर न केवल खूबसूरत हैं बल्कि आने वाली पीढियां को भी अपनी संस्कृति, त्योहार और परंपराओं की जानकारी मिलेगी। लोग जब यहां से गुजरेंगे, तो मात्र रंग नहीं देखेंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा को महसूस करेंगे। यह अभियान शहर वासियों के लिए गर्व का विषय है जो बताता है कि कला सिर्फ सजावट का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति, संदेश और पहचान का जीवंत दर्पण भी है। पेटिंग्स को बनाने वाले दुर्ग निवासी मनीष चंद्राकर जी हैं। जो इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्री प्राप्त किए हैं।

लोक परंपरा को कर रहे जीवंत
इन पेंटिंग्स के माध्यम से जहां एक और लोक कला और परंपराओं को जीवंत किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सामाजिक व पर्यावरणीय संदेश भी दिए जा रहे हैं । इन पेंटिंग्स में सबसे आकर्षक चित्रण पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का है जिन्होंने अपनी अद्भुत गायन शैली में छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। इसके साथ-साथ हरेली तिहार का दृश्य ग्रामीण परिवेश की सादगी और परंपराओं को दर्शाता है। बेल कृषि उपकरण और लोकगीतों से सजे चित्र किस संस्कृति की झलक पेश कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस करते हुए जल बचाओ, जीवन बचाओ और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाओ जैसे संदेश पिलरों पर उकेरे जा रहे हैं। यह पहल आम नागरिकों को प्रकृति के महत्व का एहसास कराती है। इसके साथ-साथ तीरथगढ़ जलप्रपात की भव्य पेंटिंग राहगीरों को आनंद के साथ प्राकृतिक धरोहर की याद दिलाती है।

डुंडेरा में पूर्व पार्षद की गुंडई : जुआ-सट्‌टा खिलाने की बात पर लगी मिर्ची… रिटायर्ड फौजी को मार दिया चाकू
राज्य में अब तक लक्ष्य का एक तिहाई से अधिक 6.98 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण
सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ
अबूझमाड़ ईलाके में दिख रहा बस्तर ओलिंपिक का उत्साह, पारंपरिक खेलों और खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन
CG Crime : घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, अकेली देखकर बिगड़ी नीयत… जान से मारने की धमकी देकर किया रेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में देर रात युवक की हत्या, चाइनीज फुड सेंटर में खाने को लेकर विवाद के सिलेंडर से सिर पर वार
Next Article बस्तर बाढ़ पीडि़तों के लिए एमपी के सीएम मोहन यादव ने दी 5 करोड़ की सहायता राशि, सीएम साय ने जताया आभार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?