ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत

By @dmin
Published: December 23, 2019
Share
SHARE

देश की राजधानी दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ है। किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। जिससे दम घुटने से छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई।

आग की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत एक ही परिवार के करीब 9 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि आग लगने के कारण घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।

दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस वक्त यह आग लगी घर में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। जिन्हें तुरंत घर से निकालकर नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया।

फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान रामचंद्र झा(65), सुदरिया देवी(58), संजू झा(36), उदय चौधरी(33) उनकी पत्नी मुस्कान(26), उनके बच्चे अंजलि(10), आदर्श(सात) और तुलसी(6 महीने) के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की पहचान होना अभी बाकी है। वहीं, पूजा(24), आराध्या(तीन) और सौम्या(10) की हालत गंभीर बनी हुई है।

इससे पहले इसी महीने में दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लग गई थी जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी। अनाज मंडी अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दूसरी मंजिल पर लगे बिजली के सब-मीटर में आग लगी थी। आग लगने के दौरान जोरदार धमाका हुआ था और फिर आग आसपास फैल गई।

इस हादसे के करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। शालीमार बाग में भी आग लगी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। शालीमार बाग इलाके में एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगी थी।

चीनी सेना के आगे मजबूत हुई भारतीय सेना, बीते तीन हफ्ते में एलएसी से लगे छह ठिकानों पर किया कब्जा
भारत में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 20346 नए मामले
दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
सिलीगुड़ी में बोलीं ममता, परिवर्तन होगा लेकिन दिल्ली में, बंगाल में नहीं
चीन के खिलाफ आक्रामक हुआ भारत, सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झारखंड चुनाव परिणाम 2019 : रुझानों में भाजपा को झटका, कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत
Next Article चीनी-भारतीय सेनाओं का ‘हैंड-इन-हैंड-2019’ आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण संपन्न

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?