ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिलाई खेल भावना की शपथ

By Mohan Rao
Published: August 30, 2025
Share
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान
SHARE

दुर्ग। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रतिदिन किसी न किसी खेल गतिविधि में शामिल होने का आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में मंत्री यादव ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। समारोह में विश्वविद्यालय के 34 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मंत्री श्री यादव ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि दुर्ग के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि दुर्ग जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए निरंतर आधारभूत सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। रविशंकर स्टेडियम को बीसीसीआई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसका लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा। स्टेशन रोड पर स्विमिंग पूल का निर्माण जारी है, नयापारा में अत्याधुनिक जिम की योजना प्रस्तावित है और नाना-नानी पार्क के पास जॉगिंग ट्रैक भी जल्द तैयार होने वाला है। सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी, पूर्व कुलपति एन. पी. दीक्षित, साइंस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सिंह, साइंस कॉलेज प्रतिनिधि शिवेंद्र परिहार एवं अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हड़ताल के खेल ने रोका बजट, किसी तरह निपटाया उद्घाटन समारोह
नेत्रदान, रक्तदान व देहदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था का हुआ सम्मान
घर में खुदाई के दौरान मिले तीन मानव कंकाल, मचा हड़कंप
टूर के नाम पर धोखाधड़ी: जमीन, सोने के सिक्का का लालच, आरोपी गिरफ्तार
छात्राओं से बस कंडक्टर वसूल रहे थे ज्यादा किराया..भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री से हुई शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केशकाल वनमंडल के जंगल से अवैध परिवहन करते सागौन की लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Next Article चक्रधर समारोह 2025 : शास्त्रीय नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी संध्या

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?