ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनता और प्रशासन के मध्य सीधे संवाद से हल होंगी समस्याएं, स्कूटी से राधिका नगर पहुंचे विधायक रिकेश
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

जनता और प्रशासन के मध्य सीधे संवाद से हल होंगी समस्याएं, स्कूटी से राधिका नगर पहुंचे विधायक रिकेश

By Mohan Rao Published August 23, 2025
Share
SHARE

सड़क नाली की समस्या पर अधिकारियों को दिए निर्देश, वैशाली नगर के हर वार्ड को आदर्श बनाने दोहराया संकल्प

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत सभी वार्ड के रहवासियों से प्रत्यक्ष मुलाकात और क्षेत्र की समस्याओं को संज्ञान ले उनके निराकरण के उद्देश्य से स्कूटी से निकले विधायक रिकेश सेन शुक्रवार की शाम सुपेला राधिका नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने वार्ड की खराब सड़कों और खाली पड़े मैदान को दुरूस्त और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

लगभग 4 घंटे तक उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए स्ट्रीट लाईट, नाली, साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। वार्ड में हर ऐसी जगह जो सदुपयोग के अभाव में झाड़ी और गंदगी से अटी पड़ी है, उसे साफ कर उद्यान और खेल मैदान के रूप में विकसित करने सूचीबद्ध किया। जब वार्डवासियों ने लंबे समय से कुछ जर्जर सड़कों के संधारण की मांग की तो विधायक ने तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। ऐसी सड़कें जो दुरूस्त होते हुए भी कुछ जगह पर खराब हैं, उनको तुरंत पेंच वर्क से ठीक करने काम भी शुरू करवाया।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के हर वार्ड को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ उन्होंने वार्ड चलो अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में वो राधिका नगर वार्ड क्रमांक-7 पहुँचे हैं, यहां क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि वैशाली नगर का हर वार्ड आदर्श बने। स्कूटी यात्रा में विधायक रिकेश सेन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता सहित राधिका नगर वार्ड के अनेक लोग शामिल हुए।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनभूमि कब्ज़ाधारी किसान ने कब्जा छोड़कर पेश की अनूठी मिशाल, वनमंत्री केदार कश्यप ने मंच पर किया सम्मान
Next Article बेबदी गांव में डायरिया से पंडो महिला की मौत, चार परिजन अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?