ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, चार ने किया सरेंडर… 16 लाख कैश जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता, चार ने किया सरेंडर… 16 लाख कैश जब्त

By Mohan Rao Published August 17, 2025
Share
गरियाबंद में चार नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

गरियाबंद। जिले में नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। रविवार को डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत 19 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमें दो पुरुष और दो महिला नक्सली शामिल हैं। समर्पित नक्सलियों में दीपक मंडावी के सहयोगी कैलाश, रानिता और सुजाता भी शामिल हैं। ये सभी धमतरी-गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी में साल 2013 से सक्रिय थे।

बता दें कि इस अभियान को मजबूती देने में जनवरी माह में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपथी सहित 16 नक्सली ढेर किए जाने की कार्रवाई का बड़ा योगदान रहा। सुरक्षा बलों का कहना है कि उस कार्रवाई के बाद नक्सली संगठन में टूट नजर आ रही है और अब आर्थिक चोट भी लग रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है उनमें कमांडर दीपक मंडावी, कैलाश, रानिता और सुजाता शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर करने का फैसला किया है। जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है वह धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिविजन कमेटी के मेंबर थे और क्षेत्र में लंबे समय से एक्टिव थे।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेंद्र मिश्रा, आईजी नक्सल ऑपरेशन अंकित गर्ग ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों नें सरकार की योजना पहुंची है जिस कारण से नक्सलियों की मानसिकता पर बदलाव आया। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सली, माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा और भेदभावपूर्ण रवैये से परेशान होकर उसे छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सल विरोधी अभियान जारी है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर 16 लाख रुपये नकद, 31 जिंदा कारतूस, दो खाली मैगजीन, डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड, और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। बताया गया कि यह रकम नक्सली अपने मांद इलाके में छिपाकर रखते थे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao August 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकार बनने के 20 माह बाद साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा, हरियाणा फार्मूले पर 13 हो सकती है मंत्रियों की संख्या!
Next Article सीएम साय के निर्देश पर रायपुर में किया जा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों को अब आसानी से बीमा एवं अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?