ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भिलाई डबरापारा में छोटे भाई ने टांगी मारकर की मंझले भाई की हत्या, आपसी विवाद बना कारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : भिलाई डबरापारा में छोटे भाई ने टांगी मारकर की मंझले भाई की हत्या, आपसी विवाद बना कारण

By Mohan Rao
Published: August 10, 2025
Share
भिलाई तीन डबरापारा में हत्या
SHARE

शनिवार देर रात की घटना, अस्पताल में हुई मौत

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत डबरापारा क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद के बाद छोटे भाई ने अपने से बड़े भाई की हत्या कर दी। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। रात को दोनों में ऐसा विवाद हुआ कि छोटे भाई ने मंझले भाई पर टंगिया से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उसे रात में अस्पताल लेकर नहीं गए। रविवार की सुबह मोहल्ले वालों के जरिए पुलिस को सूचना मिली तो घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है।

भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरा पारा दक्षिण में भाई ने भाई की हत्या कर दी। मृतक का नाम डामन ठाकुर ( 27 वर्ष ) है। वहीं हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गया युवक शरद ठाकुर ( 25 वर्ष ) है। मृतक और आरोपी दोनों सगे भाई हैं। तीन भाइयों में मृतक सुदामा मंझला और आरोपी शरद ठाकुर छोटा है। इनका एक बड़ा भाई चंद्रशेखर ठाकुर है। इनके माता पिता का स्वर्गवास हो चुका है। तीनों भाई डबरा पारा दक्षिण में मौसी और मौसा के साथ एक घर में रह रहे थे। शरद के साथ पूर्व में सड़क हादसा हुआ था। जिसमें सिर पर लगने से उसकी दीमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी और वह कुछ काम नहीं करता था और अपने खर्चे के लिए भाईयों से पैसे मांगता था। इसी बात पर कल रात शरद और डामन के बीच विवाद होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जाता है कि आज सुबह मोहल्ले वालों को डामन ठाकुर के घर पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। डामन के गले व चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट के निशान और शरीर पर खून के धब्बों को देख पड़ोसियों ने परिजनों से पूछताछ की। इस पर उन्होंने गुमराह करते हुए बताया कि देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति ने आकर डामन ठाकुर पर हमला कर दिया है। बात थाने तक गई तो पुलिस ने मौके पर आकर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आपसी विवाद के चलते छोटे भाई शरद ने ही दामन पर टंगिए से वार किया है। इसके बाद शरद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और डामन को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसा टला: दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुंआ, पाकिस्तान में उतारकर बचाई 100 यात्रियों की जान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण.. कहा- वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस कोरोना महामारी के इस दौर में होगा सहायक
प्रदेश में स्व. बिसाहूदास मंहत बुनकर पुरस्कार योजना फिर होगी शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
भारत बायोटेक ने जारी किए फाइनल ट्रायल के नतीजे, कोरोना पर कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी, डेल्टा पर भी 65.2 फीसदी असरदार
कोरोना संकट: छुट्टी से लौट रहे बीएसएफ जवानों को क्वारंटीन करने अतिरिक्त भवन चिन्हांकित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मॉडल बना बस्तर संभाग
Next Article डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?