ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : अस्पताल से निकलकर कोर्ट परिसर में शख्स ने लगा ली फांसी, पैर की चोट से था परेशान, बच्चे स्वीमिंग चैंपियन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big news : अस्पताल से निकलकर कोर्ट परिसर में शख्स ने लगा ली फांसी, पैर की चोट से था परेशान, बच्चे स्वीमिंग चैंपियन

By Mohan Rao
Published: August 8, 2025
Share
बच्चों के बीच मृतक युवराज सार्वा
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिला न्यायालय परिसर में आज सुबह एक शख्स की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दुर्ग नगर निगम के वार्ड 31 आपापुरा निवासी युवराज सार्वा ( 45) के रूप में हुई है। यह शख्स शुगर की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार सुबह अस्पताल से निकलकर न्यायालय परिसर पहुंचा और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

बताया जाता है कि युवराज सार्वा फिलहाल ई रिक्शा चलाकर अपने और परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह गंभीर रूप से शुगर की बीमारी से पीड़ित था। जिसके चलते उसके पैर में उभरा जख्म ठीक होने का नाम नहीं ले रहा था। इसी वजह से उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुगर की बीमारी के चलते पहले भी छह बार वह अस्पताल में भर्ती हो चुका था। सुबह 4 बजे के आसपास वह अस्पताल से निकलकर न्यायालय परिसर पहुंचा। यहां पर हनुमान मंदिर के पास टीन शेड में युवराज सार्वा ने नायलोन की रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया। इस बात की जानकारी नजदीक में रहने वाले राम अग्रवाल ने कोतवाली थाना पुलिस को दी।

राम अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह वे मार्निंग वॉक के लिए सुबह साढ़े 4 बजे निकले थे। घर से निकलकर न्यायालय परिसर से होकर वे मैदान की ओर जा रहे थे तो उनकी नजर टीन शेड के पास खड़े एक शख्स पर पड़ी। सामने पानी की बोतल होने से उन्हें लगा कि मार्निंग वॉक पर निकला कोई व्यक्ति वहां एक्सरसाइज कर रहा है। इसलिए वे अपने रास्ते चले गए। लेकिन पांच सवा पांच बजे जब वे लौट रहे थे तो व्यक्ति का सिर एक तरफ झुका हुआ होने से उन्हें संदेह हुआ। नजदीक जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बताते हैं कि मृतक की  पांच में से तीन बेटियां और एक बेटा स्वीमिंग में नेशनल चैंपियन हैं। फिलहाल युवराज सार्वा के खुदकुशी का कारण जानने पुलिस जांच कर रही है।

बेटे ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
मृतक युवराज सार्वा के एकलौते बेटे हेमंत सार्वा ने आरोप लगाया है कि हटरी बाजार के एक दुकान संचालक की प्रताड़ना से तंग आकर उसके पिता को खुदकुशी जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उसने बताया कि उसके पिता हटरी बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे। लेकिन वहां के एक दुकानदार द्वारा सब्जी बेचने से मना कर दिया गया। जबकि उस जगह पर लगभग 50 साल पहले उसके दादा ने सब्जी बेचने का काम शुरू किया था। दुकानदार द्वारा सब्जी बेचने से मना करने पर वे मानसिक और आर्थिक रूप से टूट गए। इससे बीपी और शुगर की बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया। पत्नी सहित पांच बेटियां और एक बेटा के बड़े परिवार का भरण पोषण करने में उन्हें दिक्कत होने लगी। मजबूरी में ई रिक्शा चलाना पड़ा। लेकिन फिर भी आर्थिक परेशानी बने रहने से उनका स्वास्थ्य दिन ब दिन बिगड़ती चली जा रही थी।

बस्तर के आदिवासियों की चिंता केंद्र और राज्य दोनों सरकारें कर रहीं : उप मुख्यमंत्री साव
पोर्न फिल्मों का मामला: राज कुंद्रा मुख्य आरोपी, करोड़ों रुपये कमाने की जानकारी, मुंबई पुलिस ने दाखिल की 1500 पन्नों की चार्जशीट
कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में हुए शामिल
अगस्त में पीएम मोदी का भिलाई दौरा : IIT का करेंगे लोकार्पण, नेशनल हाइवे पर बने फ्लाई ओवर भी करेंगे समर्पित
Breaking News : आरक्षक भर्ती पर ताजा अपड़ेट, दस्तावेजों की जांच के लिए तय हुई नई डेट… देखिए संसोधित तिथियों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भारत अमेरिका के बीच आर्थिक संग्राम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?