ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNationalWorld

टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ

By Om Prakash Verma
Published: August 8, 2025
Share
टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ
टैरिफ का हो रहा गलत इस्तेमाल', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के खिलाफ भारत को मिला चीन का साथ
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिकी मनमानी के खिलाफ भारत को चीन का साथ मिला है। चीन ने कहा है कि अमेरिकी सरकार द्वारा टैरिफ का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और हमारा इसके प्रति विरोध साफ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिसके बाद अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया कुल टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। जब इसे लेकर चीन से प्रतिक्रिया मांगी गई तो चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि ‘टैरिफ के दुरुपयोग के प्रति चीन का विरोध सही और स्पष्ट है।

भारत ने अपनाया कड़ा रुख
अमेरिका के टैरिफ लगाने के फैसले पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई। भारत ने आधिकारिक बयान में कहा कि अमेरिका का यह कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और गैरवाजिब है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर ऐसे कदमों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय लिया है जब कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में ऐसे कदम उठा रहे हैं। हम दोहराते हैं कि ये कदम अनुचित, अन्यायपूर्ण और अविवेकपूर्ण हैं। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

चीन पर नरमी बरत रहे ट्रंप
गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के चलते भारत पर टैरिफ लगाने का एलान किया है, लेकिन चीन भी बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल खरीदता है, लेकिन चीन के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुप्पी साधी हुई है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही है। हाल ही में स्टॉकहोम में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत भी हुई। अमेरिका ने चीन पर लगाए गए 145 प्रतिशत टैरिफ को फिलहाल 90 दिनों के लिए स्थगित किया हुआ है।

Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं
Bhilai : सूर्या मॉल के पास पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ गया भारी, पुलिस ने लगाई रइसजादों की क्लास
अवैध कचरा भंडारण से मवेशियों की जान खतरे में
भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में ली अंतिम सांस…. बेटे अभिजीत ने की पुष्टि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. अरुण सिंह सिसोदिया को डॉक्टरेट मानद उपाधि
Next Article Big news : अस्पताल से निकलकर कोर्ट परिसर में शख्स ने लगा ली फांसी, पैर की चोट से था परेशान, बच्चे स्वीमिंग चैंपियन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?