ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : घासीदास नगर में युवक ने तोड़ दिया मंदिर और तुलसी चौरा, महिलाओं से की अभद्रता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : घासीदास नगर में युवक ने तोड़ दिया मंदिर और तुलसी चौरा, महिलाओं से की अभद्रता

By Mohan Rao
Published: August 7, 2025
Share
घासीदास नगर में मंदिर में तोड़फोड़
SHARE

मोहल्ले वालों ने किया जामुल थाने का किया घेराव, बजरंग दल ने भी जताया विरोध

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घासीदास नगर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां एक  धर्म विशेष के एक शख्स ने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं आसपास घरों के करीब बनाए गए तुलसी चौंरा को भी उखाड़कर नाली में फेंक दिया। विरोध करने पर महिलाओं को न केवल उसने गंदी गालियां दी, बल्कि अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें भी की। युवक की इस घटिया हरकत के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सभी ने थाने पहुंचकर युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना जामुल थाना के गुरु घासीदास नगर में आज सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच उसी इलाके में रहने वाले धर्म विशेष के अधेड़ शख्स ने सड़क किनारे बने छोटे से हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर दिया। शख्स ने हनुमान प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया है। इस हरकत पर नजर पड़ते ही आसपास की महिलाओं ने उसे ऐसा करने से मना किया गया। महिलाओं ने बताया कि वह युवक गंदी गालियां देने लगा और उनके सामने ही अपने कपड़े उतार कर अश्लील व अपने अंगों का शर्मनाक प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं एक एक करके कईं घरों के सामने बने तुलसी चौंरा को भी उखाड़कर नाली में फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के रवि निगम और ज्योति शर्मा भी वहां पर पहुंच गई। इनके साथ मोहल्ले वालों ने सीधे जामुल थाने का रुख किया और वहां घेराव कर दिया। इस बीच पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर थाने में बिठा दिया। थाने पहुंची आरोपी की मां ने अपने बेटे को पागल बताया तो विरोध में जुटे मोहल्ले वाले आक्रोशित हो उठे। लोगों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई से बचाने उसे पागल बताया जा रहा है। मोहल्ले लोगों ने आरोपी के मुंह पर कालिक पोतकर जामुल थाना क्षेत्र में जुलूस निकालने की भी मांग की।

सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने वालों पर होगी सख्ती, चीफ सेक्रेटरी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
रूटीन हेल्थ चेकअप करवाना क्यों जरूरी है? जानिए यह 5 कारण…
Job alurt : सीआरपीएफ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सरकार ने निकाली बंपर वैकेन्सी… जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया
वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र…. किया प्रदेश के नक्सल पीडि़त क्षेत्रों में विकास कार्यो के लंबित प्रस्तावों को स्वीकृति देने का अनुरोध
हरेली: देश की पहली और अनोखी योजना की शुरूआत, सीएम भूपेश बघेल बने गोपालक, पांच लीटर गोमूत्र बेचकर कमाए 20 रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 295 # 07 August 2025
Next Article बुनकर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम साय से भेंट, करघा भेंटकर किया अभिनंदन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?