ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : भोजपुरी फिल्म में हीरोइन व सिंगर बनाने का दिया झांसा, पटना बुलाकर किया युवती से रेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSurajpur

CG Breaking : भोजपुरी फिल्म में हीरोइन व सिंगर बनाने का दिया झांसा, पटना बुलाकर किया युवती से रेप

By Mohan Rao
Published: August 5, 2025
Share
रेप का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की एक युवती को पटना बिहार के युवक ने भोजपुरी फिल्मों में हिरोइन बनाने का झांसा दिया। मोटी सेलरी व अन्य सुविधाओं के लालच में युवती पटना पहुंची तो युवक ने उसे हाउस अरेस्ट किया और एक माह तक उसका दैहिक शोषण किया। किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर वापस लौटी और इस मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 318(2), 127(3), 87, 64(2), 308(2), 351(2) बीएनएस व आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया गया। यह पूरा मामला थाना चांदनी क्षेत्र का है।

दरअसल इस मामले में पीडित युवती ने 1 जुलाई 2025 को थाना चांदनी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि वर्ष 2023 में इंस्ट्राग्राम के माध्यम से पटना बिहार निवासी चिंतामणी से दोस्ती हुई और मोबाइल के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसी दौरान उसने बिहार में भोजपुरी फिल्मों में अच्छी हीरोइन व सिंगर बनाकर फिल्मों में काम दिलाने व  1 लाख 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिलाने का वादा किया। युवती उसके झांसे में आ गई और पटना बिहार पहुंची।

युवती ने बताया कि पटना में  चिंतामणी ने उसे किराये के कमरे में रखा और मोबाइल कब्जे में लेकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अनाचार किया। इसके करीब 1 माह बाद वह किसी तरह उसके चुंगल से बचकर वापस अपने घर पहुंची। बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके बाद चिंतामणी फोन कर अश्लील विडियों वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। पीड़िता डर के कारण पुनः पटना बिहार गई जहां आरोपी उसके साथ अनाचार किया और अश्लील विडियो- फोटो बनाकर फर्जी आईडी के जरिए वायरल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम विधिवत् पटना बिहार के लिए रवाना हुई। सूचना एवं तकनीक की मदद से दबिश देकर आरोपी चिंतामणी (35) को पकड़ा। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर विडियों बनाने व वायरल करने में प्रयुक्त 1 लेपटाप, 2 नग मोबाईल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक ईशित बेहरा, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी व आरक्षक विकास मिश्रा सक्रिय रहे।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ट्रेडिशनल पॉलिसीज़ पर वित्त वर्ष 2024-25 में दिए 900 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोन
राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
सुप्रीम कोर्ट ने BS4 वाहनों की बिक्री से जुड़े आदेश को पलटा, ऑटोमोबाइल डीलरों के लिए बड़ा झटका
क्रिएटिव कराटे एकेडमी में 3 वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सौम्या ने 7 साल 3 माह में प्राप्त किया ब्लेक बेल्ट का खिताब
15 करोड़ रु हो सकती है सांसद निधि, 3 गुना बढ़ोतरी की सिफारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : 16 दिन तक 30 ट्रेनें कैंसिल, जानिए किस रूट पर यात्रियों को होगी परेशानी… देखें पूरी सूची
Next Article Video : उत्तराखंड के धराली में फटा बादल, जमींदोज हुआ पूरा गांव… चार की मौत और सैकड़ों मलबे में दबे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?