ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांप ने डसा और परिजन करते रहे झाड़-फूंक, गई महिला की जान; अस्पताल पहुंचने में हुई देर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

सांप ने डसा और परिजन करते रहे झाड़-फूंक, गई महिला की जान; अस्पताल पहुंचने में हुई देर

By Om Prakash Verma
Published: August 3, 2025
Share
सांप ने डसा और परिजन करते रहे झाड़-फूंक, गई महिला की जान; अस्पताल पहुंचने में हुई देर
सांप ने डसा और परिजन करते रहे झाड़-फूंक, गई महिला की जान; अस्पताल पहुंचने में हुई देर
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कारीगुंडम गांव में झाड़-फूंक के चक्कर में एक महिला की जान चली गई। घटना बीती रात की है जब गांव की 48 वर्षीय महिला मड़कम भीमे को उसके घर में सोते समय जहरीले करैत सांप ने काट लिया। सांप ने महिला को रात करीब 1 बजे डसा, लेकिन परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय अंधविश्वास में पड़ गए।

महिला की हालत बिगड़ती रही लेकिन परिजन और गांव के लोग झाड़-फूंक कराने वाले ओझा को बुला लाए। पूरी रात ओझा ने झाड़ू करवाया, मंतर फूंका गया, पर महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रातभर झाड़-फूंक चलती रही और बहुमूल्य समय यूं ही नष्ट होता रहा।

सुबह करीब छह बजे जब महिला की हालत बेहद नाजुक हो गई, तब परिजनों ने उसे निजी वाहन से दोरनापाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुकमा जिला अस्पताल भेजा गया।

चिकित्सकों का कहना है कि अगर पीडि़ता को समय रहते अस्पताल लाया गया होता, तो उसकी जान बच सकती थी। सांप के काटने की स्थिति में हर मिनट कीमती होता है और एंटी-वेनम इंजेक्शन से जान बचाई जा सकती है। मगर ग्रामीण अंधविश्वासों और झाड़-फूंक में समय गंवा देते हैं।

इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास आज भी जान का दुश्मन बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन कई बार जागरूकता अभियान चलाता है, लेकिन जमीन पर असर अभी भी बेहद सीमित है। अब जरूरत है कि समाज जागे और चिकित्सा को प्राथमिकता दे।

Gustakhi Maaf: गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच ड्रग्स का बहनापा
छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप : 17 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम… अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति : कांकेर के गांवों में लगेंगे 82 नए मोबाइल टावर
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट की रेलवे को फटकार, अधूरे फुटओवर ब्रिज पर मांगा जवाब
पुलिस के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर पकड़ाए, पुलिस पोर्टल पर एफआईआर से नंबर देखकर करते थे कॉल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 291 # 03 August 2025
Next Article Breaking News : पुलिस बस को कांकेर ट्रेवल्स की बस ने मारी जोरदार टक्कर… पं. मिश्रा की कथा के लिए जवानों को लेने हुई थी रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?