ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, जशपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्य को हटाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationFeaturedJashpur

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, जशपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्य को हटाया

By Mohan Rao
Published: July 25, 2025
Share
कलेक्टर रोहित व्यास
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक स्कूल के प्राचार्य को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना भारी पड़ गया। यहां ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य को हटाने का निर्देश दिया है। मामला फरसाबहार विकासखंड के ग्राम अंकिरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। स्कूल के प्राचार्य सीएस पैकरा द्वारा शराब सेवन कर विद्यालय आने की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने यह कार्रवाई बुधवार को विद्यालय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व्यास ने ग्राम अंकिरा के प्राथमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मुआयना कर शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, पुस्तक वितरण, विद्यालय भवन की स्थिति एवं स्वच्छता आदि की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे स्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के पालकों से घर जाकर संपर्क करें और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय के भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रायोगिक लैब की सफाई सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को किट उपकरणों के माध्यम से प्रयोगिक विधि से पढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री व्यास ने जिन विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनके प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय परिसर की नियमित सफाई और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम फरसाबहार श्री अमित श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

भिलाई में नहीं होगा सुहानी शाह का शो, बागेश्वर बाबा पर टिप्पणी पर भाजयुमो ने किया विरोध… आयोजक संतोष राय ने किया रद्द
खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनी सरगुजा ओलंपिक: मंत्री रामविचार नेताम
Bhilai : 500 से अधिक लोगों ने कराया अपना प्रकृति परीक्षण, स्वस्थ्य जीवनशैली का रहस्य भी सीखा
छत्तीसगढ़ में तेजी से सुधर रहे हैं कोरोना के हालात, लंबे समय बाद पाजिटिव मामले हजार से नीचे… पाजिटिविटी दर 2.66 फीसदी… 25 की हुई मौत
छत्तीसगढ़ हाट में चल रही है हस्त शिल्प प्रदर्शनी… कांथा वर्क की साड़ियां, लौह और बेल मेटल शिल्प आकर्षण का केन्द्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीजीएमएससी की दवाइयों के ट्रेवलिंग के लिए जीपीएस ट्रैकिंग के साथ वाहन तैयार, स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण
Next Article स्टूडेंट सैटेलाइट ट्रेनिंग वर्कशॉप… 50 विद्यार्थियों ने सीखीं सैटेलाइट की बारीकियां

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?