ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को दी जाएगी पीएम आवास की मंजूरी, प्राथमिकता क्रम के अनुसार मिलेगा आवास
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे
October 10, 2026
महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
October 10, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
October 10, 2026
डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
October 10, 2026
shreekanchanpath 357 # 10 October 2026
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को दी जाएगी पीएम आवास की मंजूरी, प्राथमिकता क्रम के अनुसार मिलेगा आवास

By Mohan Rao Published July 22, 2025
Share
पीएम आवास निर्माण
SHARE

करण सोनवानी मामले में कलेक्टर ने कहा- पीएम आवास योजना के सर्वे सूची 2.0 में है शामिल नाम

धमतरी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे सूची 2.0 में शामिल हितग्राही परिवारों को सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आवास की स्वीकृति दी जाएगी। सर्वे सूची में शामिल हितग्राही परिवार के सदस्यों को इस बात को लेकर न तो चिंता करने की जरूरत है और न ही व्यग्र होने की जरूरत है। कलेक्टोरेट परिसर धमतरी में सोमवार को पीएम आवास स्वीकृति के मामले में बिलंब को लेकर ग्राम डोमा के करण सोनवानी द्वारा आत्मदाह के प्रयास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यह बात कही गई है। 

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि करण सोनवानी का नाम पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2.0 की सर्वे सूची की आईडी 93358481 में दर्ज है, परंतु युवक करण सोनवानी द्वारा चेकर साफ्टवेयर में अपना नाम चेक करने पर भ्रम की स्थिति निर्मित हुई, जिसके कारण उसके द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया। कलेक्टोरेट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा तत्परता से रोककर आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया गया। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेकर साफ्टवेयर रेंडमली चेक करता है, जिसके कारण युवक के मन में भ्रम की स्थिति निर्मित हुई।

कलेक्टर धमतरी अविनाश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे 2.0 की सूची में शामिल हितग्राहियों का सत्यापन  किया जा रहा है। यह कार्य 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सत्यापन उपरांत पात्र परिवारों को नियम प्रक्रिया के तहत आवास की मंजूरी दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निदान तथा शासकीय कार्यक्रमों एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जनदर्शन डेस्क शुरू किया गया है।  जहां लोग अपनी समस्याओं को सोमवार से शुक्रवार कार्य दिवस में अधिकारियों के समक्ष सीधे रख सकते हैं। 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने बताया है कि योजना के तहत धमतरी जिले में 84,439 हितग्राही परिवारों का सर्वे किया गया है, जिसमें से 26 हजार 923 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। हितग्राही परिवारों के सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद पात्र हितग्राही परिवारों को नियमानुसार प्राथमिकता क्रम के अनुसार आवास की स्वीकृति दी जाएगी।

You Might Also Like

भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

Mohan Rao July 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, आर्थिक संबल के साथ महिलाएं गढ़ रहीं बेहतर कल
Next Article उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पांच संस्थानों को नोटिस, मुंगेली के तीन बिक्री केन्द्रों पर लगा प्रतिबंध

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?