ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर से आए युवाओं से की सीएम साय ने मुलाकात, बोले- बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव
Share
Notification Show More
Latest News
जसोदाबेन की आँखों में अब सपना है और हाथों में हुनर
जसोदाबेन की आँखों में अब सपना है और हाथों में हुनर
July 19, 2025
छत्तीसगढ़ में वित्तीय समावेशन अभियान जोरों पर, 18 दिनों में 1800 से ज्यादा शिविरों का आयोजन
July 19, 2025
सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित
July 19, 2025
आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान
July 19, 2025
shreekanchanpath 276 # 19 July 2025
shreekanchanpath 276 # 19 July 2025
July 19, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

बीजापुर से आए युवाओं से की सीएम साय ने मुलाकात, बोले- बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव

By Mohan Rao Published July 17, 2025
Share
बीजापुर के युवाओं ने की सीएम साय से मुलाकात
SHARE

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के युवा ग्रेजुएट पंच का बढ़ाया हौसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर जिले युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय इन युवाओं से बहुत आत्मीयता से मिले और उनसे राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभवों को जाना। यह सभी युवा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीजापुर जिले के नियद नेल्लानार ग्राम पंचायतों के 100 युवा राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आये हैं। जिसके अंतर्गत आज ये युवा छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का हर गांव आपका अच्छा गांव बनेगा। बस्तर के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता। बस्तर का युवा आज आत्मविश्वास से भरा है। मुख्यमंत्री साय ने बीजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और आत्मीय चर्चा की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा कि वे विगत डेढ़ वर्षों में क्या परिवर्तन महसूस कर रहे हैं ? युवाओं ने बताया कि बहुत परिवर्तन है। अब हमारे क्षेत्र में सड़कें बन रही हैं, बिजली की व्यवस्था हुई है और आंगनबाड़ी केंद्र भी खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, संपत अग्रवाल, ईश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई और गतिविधियों के विषय में जानकारी ली। बीजापुर के एक युवा ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह जूलॉजी विषय से बीएससी कर चुका है और वर्तमान में वह अपने गांव का पंच है। उसका एक साथी भी पंच निर्वाचित हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं के जज्बे की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। युवाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कल राजधानी रायपुर आये हैं। उन्होंने मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित अन्य जगहें देखी हैं। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से कहा कि वे राजधानी रायपुर के भ्रमण के अनुभव का पूरा लाभ उठाएं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बच्चों से पूछा- कितने बच्चे इंस्टाग्राम चलाते हैं ? जब इस प्रश्न पर कई बच्चों ने हाथ उठाया तो मुख्यमंत्री ने आश्चर्यमिश्रित मुस्कान के साथ कहा- अब बस्तर के हमारे बच्चे भी समय के साथ हाईटेक हो रहे हैं। ये सुनकर ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि युवा अपडेट हैं और तकनीक को समझ रहे हैं। युवाओं ने बताया कि उनके गांव में अब मोबाइल टावर भी लग रहे हैं।

You Might Also Like

जसोदाबेन की आँखों में अब सपना है और हाथों में हुनर

छत्तीसगढ़ में वित्तीय समावेशन अभियान जोरों पर, 18 दिनों में 1800 से ज्यादा शिविरों का आयोजन

सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित

आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान

‘कनेक्टकॉन-2025’ में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन

Mohan Rao July 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई पहचान, नया नाम… लेकिन बच न सकी! तकनीक के सहारे सीबीआई ने दो दशक बाद किया आरोपिया को गिरफ्तार
Next Article Breaking News : दुर्ग में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
× Popup Image
#amitjoes
Bhilai में बीती रात हुए कंIड पर Lucky और Yashwant को Police ये किया | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

  • पार्षद निधि से डोमशेड निर्माण का हुआ भूमि पूजन*
  • विद्युत क्षेत्रीय मुख्यालय दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मॉं के नाम किया वृक्षारोपण
  • बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के घोषित नतीजों में भिलाई महिला महाविद्यालय के बी.एड. की छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत*
  • Untitled
  • बिजली दरें बढ़ाना भाजपा सरकार की जनविरोधी मानसिकता को उजागर करता है – ताम्रध्वज साहू
  • सूरज है ब्लड कमांडो,12 वर्षों में हजारों जरुरतमंदो को रक्तदानकर दिया जीवनदान
  • * भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ की आमसभा एवं नई प्रबंधकारिणी का चुनाव 27 जुलाई को
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज और आरोप लगाने वाले आज अपने गिरेबान में झाकें – अजय
  • पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे को काव्यांजलि का आयोजन संयंत्र बिरादरी ने दी श्रद्धांजलि
  • भिलाई विद्यालय में वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

You Might Also Like

जसोदाबेन की आँखों में अब सपना है और हाथों में हुनर

जसोदाबेन की आँखों में अब सपना है और हाथों में हुनर

July 19, 2025

छत्तीसगढ़ में वित्तीय समावेशन अभियान जोरों पर, 18 दिनों में 1800 से ज्यादा शिविरों का आयोजन

July 19, 2025

सीएम साय ने कहा- महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिए रहा समर्पित

July 19, 2025

आधुनिक तकनीक से पारंगत होंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने बताया पूरा प्लान

July 19, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?