ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : 35 लाख की ठगी का आरोपी 4 साल बाद पकड़ाया, महिला समूह के नाम पर लोन निकाल किया था फर्जीवाड़ा
Share
Notification Show More
Latest News
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान
इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : 35 लाख की ठगी का आरोपी 4 साल बाद पकड़ाया, महिला समूह के नाम पर लोन निकाल किया था फर्जीवाड़ा

By Mohan Rao Published July 15, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने 4 साल से फरारी काट रहे ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला समूहो के नाम पर भारत फायनेंस व स्पंदना कंपनी से 35 लाख रुपए लोन निकाल कर फरार हो गया था। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। लगभग 4 साल बाद आरोपी संदीप खाण्डेल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उसके दो साथी राजेन्द्र सिंह रौतिया एवं सूरजमणी भगत वर्ष 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

दरअसल जशपुर पुलिस एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर पुराने मामलों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिल कि आस्ता, मनोरा के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से ठगी करने का आरोपी संदीप खण्डेल काफी दिनों बाद कुनकुरी में आया हुआ है। पुलिस के आने की भनक पाकर वह कुनकुरी से भागने की तैयारी कर कर रहा है। इससे पहले ही आस्ता थाने के उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं अन्य स्टाफ मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर भागने के दौरान आरोपी को दौड़ाकर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाये।

आरोपी संदीप खण्डेल ने पूछताछ में बताया कि कंपनी में मैनेजर का कार्य करता था, वह अपने साथीगण राजेन्द्र सिंह रौतिया एवं सूरजमणी भगत के साथ मिलकर आस्ता, माड़ो, बहेरना, अंधला, केसरा, डांड़टोली, खड़कोना, टेम्पू, चड़िया, सोगड़ा जाकर वहां के महिलाओं को स्पंदना कंपनी और भारत फायनेंस से जोड़कर प्रत्येक को 25-25 हजार रुपए लोन दिलाया। उनसे 11-11 हजार रुपए लेकर वन क्लिक शॉप कंपनी से जोड़ा और शेष राशि को खुद रख ली। इस तरह 35 लाख रुपए की ठगी की। आरोपी संदीप खण्डेल (41) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

आरोपी ने बताया कि फरारी के दौरान भोपाल एवं इन्दौर में काम बदल-बदल कर रहता था। जशपुर पुलिस की टीम उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु काफी समय से लगी हुई थी, किन्तु उसके बार-बार ठिकाने बदलने से सफलता हासिल नहीं हो रही थी। इसी दौरान उसके कुनकुरी आने पर टेक्नीकल टीम एवं मुखबीर की सूचना पर उसके भागने के दौरान ही अभिरक्षा में लेने में सफलता मिली।  एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत् पुराने मामलों के फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है, इसी कड़ी में उक्त 420 भा.द.वि. के फरार आरोपी संदीप खण्डेल को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Mohan Rao July 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्यापमं की परीक्षाओं में अब हाफ बांह की शर्ट अनिवार्य, जूते पहनने पर भी पाबंदी, हाईटेक नकल कांड के बाद बदले नियम
Next Article नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी….. नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?