ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 16 एस्केलेटर व 42 लिफ्ट के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

16 एस्केलेटर व 42 लिफ्ट के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

By Mohan Rao
Published: July 12, 2025
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन की सुविधाओं को लेकर बैठक
SHARE

उपयोगकर्ता सलाहकार समिति ने बैठक में दिए कई अहम सुझाव

रायपुर।  रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करने और स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को स्टेशन उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के साथ मुख्य स्टेशन प्रबंधक एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और अन्य स्टेशन सुपरवाइजर्स की बैठक हुई। इस बैठक में समिति सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में समिति ने सीनियर सिटीजन यात्रियों के लिए स्टेशन पर लिफ्ट और ट्रेनों में अलग कोच की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

उल्लेखनीय है कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए अमृत भारत योजना के तहत 16 एस्केलेटर 42 लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक आने-जाने में सुविधा होगी। यात्री सुविधा में और विस्तार को लेकर स्टेशन उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में इससे संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन रायपुर के मुख्य स्टेशन प्रबंधक व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और स्टेशन सुपरवाइजर्स भी मौजूद थे।

बैठक में सबसे पहले मुख्य स्टेशन प्रबंधक ने रेलवे के विषय में सभी को जानकारी दी एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाएं और  भविष्य में और कई सुविधाएं प्रदान के विषय में बताया साथ ही मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने भी मिलने वाली सुविधा से अवगत कराया। उसके बाद सभी सदस्यों ने अपने -अपने  सुझाव रखे। जिससे कि रायपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों को और अधिक सुविधा प्रदान की जा सके।

समिति ने सुझाव दिया कि स्टेशन के बाहर ट्रैफिक सुधार के विषय में बोला गया,जिससे गाड़ी पकड़ने आने वाले यात्रियों को दिक्कत न आए। इस विषय पर चर्चा में सामने आया कि स्टेशन परिसर में कहीं भी रुकावट नहीं आती है मुख्य चौक पर ही जाम की स्थिति निर्मित होती है यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।  स्टेशन ट्रैफिक को लेकर सर्वे भी किया गया है।

समिति ने  सुझाव दिया कि 65 उम्र से अधिक वाले यात्रियों के लिए, लिफ्ट एवं गाड़ी में अलग से कोच की व्यवस्था होनी चाहिए। इस पर चर्चा में सामने आया की रायपुर स्टेशन पर भी डेवलपमेंट का कार्य चल रहा है एवं आने वाले समय में 42 लिफ्ट एवं 16 एस्केलेटर लगने वाले हैं। जिससे महिलाओं बुजुर्गों को एवं दिव्यांगजन को राहत मिलेगी।

समिति ने बताया कि कुछ गाड़ियां जैसे वंदे भारत के समय परिवर्तन करने से नागपुर से कानपुर की  वंदे भारत ट्रेन मिल सके इस पर चर्चा सामने आई की कानपुर के लिए ट्रेन में उपलब्ध है कानपुर जाने वाले पैसेंजरों के आधार पर आकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। अभी जो रेलवे का अपग्रेडेशन काम चल रहा है, सभी सेफ्टी को ध्यान में रख कर कार्य हो इस पर चर्चा में सामने आया की  जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो संरक्षा मापदंडों को रखते हुए कार्य करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है।

मंदाकिनी: सफेद साड़ी में झरने के नीचे दिया था बोल्ड सीन, दाऊद संग नाम जुड़ते ही डूब गया था करियर
राज्य में अब तक 66.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी : केन्द्रीय मंत्री गिरीराज की चुनौती,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…
विधायक वोरा की पहल पर दुर्ग शहर को मिली एक और बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात
Next Article देश के 47 शहरों में रोजगार मेले का आयोजन, पीएम मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?