ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में 12 जुलाई को रोजगार मेला : पीएम मोदी देशभर के युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रायपुर में 12 जुलाई को रोजगार मेला : पीएम मोदी देशभर के युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

By Mohan Rao Published July 11, 2025
Share
रोजगार मेला
SHARE

रायपुर। देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शनिवार, 12 जुलाई को देशभर के 47 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा भी 12 जुलाई को सुबह 10:00 बजे डब्लूआरएस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के कुल 72 अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कई विभागों के लिए नियुक्ति पत्र
रायपुर में आयोजित इस रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय और डाक विभाग सहित अन्य विभागों में नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थियों को टेक्नीशियन, प्वाइंट्समैन, हेल्पर, गार्ड, डॉक्टर, डाक सेवक, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल जैसे पदों पर नियुक्ति मिलेगी। रोजगार मेला के मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके रहेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायकगण राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रेलवे एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में रोजगार मेला एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से योग्य युवाओं को उनके कौशल के अनुसार सरकारी नौकरियों में स्थान दिया जा रहा है। रोजगार मेला के जरिए चयनित अभ्यर्थियों के वर्षों के परिश्रम और उम्मीदों को साकार करने का अवसर मिलेगा। कई चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह उनके जीवन का पहला रोजगार होगा और इससे न केवल उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजन स्थल पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समुचित प्रबंध किए हैं ताकि अभ्यर्थियों और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देशभर में उत्साह
देशभर के विभिन्न राज्यों में आयोजित हो रहे इस रोजगार मेला को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी युवाओं द्वारा नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी और प्रधानमंत्री से जुड़ने का उत्साह साझा किया जा रहा है। रायपुर के इस आयोजन को भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें आने वाले समय में और बेहतर करने की प्रेरणा देंगे। रोजगार मेला न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है बल्कि सरकार के ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का भी प्रतीक है। 12 जुलाई को होने वाला यह आयोजन निश्चित ही कई परिवारों के सपनों को पंख लगाएगा और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao July 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : पुरानी गाड़ी का फैंसी नंबर नई गाड़ी में कर सकेंगे इस्तेमाल, सीएम साय कैबिनेट का बड़ा फैसला
Next Article मैनपाट प्रशिक्षण से लौटे विधायक रिकेश ने कार्यकर्ताओं से की “टिफिन पर चर्चा” कहा – अब “वार्ड स्तर पर होगा यह कार्यक्रम”

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?