ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्थापना दिवस पर होगा विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, रजत जयंती वर्ष में मिलेगा विधायक-मंत्रियों को नया पता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्थापना दिवस पर होगा विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, रजत जयंती वर्ष में मिलेगा विधायक-मंत्रियों को नया पता

By Mohan Rao
Published: July 11, 2025
Share
डिप्टी सीएम साय ने किया नए विधानसभा भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण
SHARE

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया नए विधानसभा भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण, तय समय पर काम पूर्ण करने दिए निर्देश

रायपुर। इस साल 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना क 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके और भी खास बनाने की तैयारी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही है। 25 साल बाद छत्तीसगढ़ के विधायकों को नया भवन व नया पता मिलने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन की जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग तैयार हो रही है। एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर इसके उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटना कर सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने गुरुवार को नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन तीनों विंगों के कार्यों का बारिकी से अवलोकन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा के नवीन भवन का सिविल वर्क पूर्ण होने के बाद फर्नीचर और इंटीरियर का काम प्रगति पर है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

सितंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए विधानसभा भवन में कार्यों के निरीक्षण के बाद कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां सभी कार्यों को सितम्बर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी आधार पर आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव पर इसे छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करने की तैयारी की जाएगी। नए भवन में विंग-ए जहां विधानसभा सचिवालय लगेगा और विंग-सी जहां उप मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों के कार्यालय रहेंगे, का काम लगभग पूर्णता की ओर है।

छत्तीसगढ़ की झलक दिखाने वाला दर्शनीय भवन
उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधानसभा के सदन में विधायकों के लिए लगने वाली कुर्सी का अवलोकन कर इसकी विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए भवन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प की झलक मिलेगी। यह राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए दर्शनीय भवन होगा। उन्होंने कहा विधानसभा के सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय वाले विंग-बी में भी फर्नीचर और इंटीरियर का काम जल्दी चालू होगा।

52 एकड़ में निर्माण, 200 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में निर्माणाधीन है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 700 कारों की पार्किंग क्षमता वाले परिसर में डेढ़-डेढ़ एकड़ के दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

आगामी शीतकालीन सत्र नए भवन में
छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि इस वर्ष किसी भी तरह से नई बिल्डिंग का काम पूरा हो जाए और 1 नवंबर को इसका उद्घाटन हो जाए। डिप्टी सीएम साव ने निरीक्षण के दौरान कहा है कि आने वाले शीतकालीन सत्र को भी विधानसभा की नई बिल्डिंग में ही आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य स्थापना 25 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही नई बिल्डिंग का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। सबकुछ यदि योजना के अनुसार हुआ तो आगामी शीतकालीन सत्र नए भवन में ही देखने को मिलेगा।

Bhilai Breaking : आधी रात जलने लगी घर के बाहर खड़ी गाड़ियां, पीड़ित ने छोटे भाई के परिवार पर जताया शक… केस दर्ज
Gustakhi Maaf: जब आसन्न मृत्यु से निकलती है जीवन की राह
बीजेपी में शामिल हुईं खुशबू सुंदर, बोलीं- देश को आगे बढ़ाने के लिए पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत
खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं
Big news : नक्सलमुक्त हुआ बस्तर, केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से हटाया नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने पूरी की मोदी की एक और गारंटी, छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह फिर से बनाएंगी रेडी टू ईट
Next Article बारिश के बीच रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की पहल, छत्तीसगढ़ में रेलवे कर रहा मेंटेनेंस पर फोकस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?