ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छात्रा की हत्या का मामला सुलझा, बॉयफ्रेंड ने दूसरे से अफेयर के शक में कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

छात्रा की हत्या का मामला सुलझा, बॉयफ्रेंड ने दूसरे से अफेयर के शक में कर दी हत्या

By Mohan Rao
Published: July 4, 2025
Share
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में पिछले दिनों हुई छात्रा की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। छात्रा की हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने ही की थी। दरअसल बॉयफ्रेंड को शक था कि छात्रा का किसी और के साथ अफेयर है। इसी शक के कारण उसने छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी और खेत में शव को फेंक कर भाग गया। पुलिस को मौके पर कातिल का गमछा व चप्पल मिला था जिससे उसकी पहचान हुई। आरोपी को पुलिस ने गोंदिया महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

बता दें 27 जून को खरोरा पुलिस को सूचना मिली की खेत में नाबालिग लड़की का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान मुस्कान धीवर (16) क रूप में हुई। मुस्कान की किसी ने चाकू व पत्थर मारकर कर हत्या कर दी थी। खरोरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल पर एक गमछा व चप्पल मिला। गमछा व चप्पल से पता चला कि वह मुस्कान धीवर के दूरे रिश्तेदार साहिल धीवर का है। मुस्कान को 26 जून के दिन साहिल साथ ही जाते देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने साहिल की तलाश शुरू की।

साहिल धीवर की जब तलाश की गई तो पता चला कि वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया था और मोबाइल बंद कर गायब था। पुलिस को पता चला कि साहिल धीवर महाराष्ट्र के गोंदिया में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम गोंदिया रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरे से अफेयर का था शक
खरोरा पुलिस के अनुसार मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग था। साहिल मुस्कान का दूर का रिश्तेदार भी था। साहिल को शक था कि मुस्कान का किसी और से अफेयर है। वह फोन पर किसी दूसरे लड़के से बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की साजिश रची। वह छात्रा को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां चाकू और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया।

कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेजा, कल हुई थी गिरफ्तारी
फाइंड कर लिया गया हार का फैक्ट? 4 दिनों तक हार के कारण तलाशने के बाद वापस लौटी कमेटी, एआईसीसी को सौंपेगी रिपोर्ट
Gustakhi Maaf: कबाड़ियों पर भी करें थोड़ी मेहरबानी
बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर जारी, 24×7 कार्यरत रहेगा 1800-233-1905
गुस्ताखी माफ: सबसे ज्यादा रोजगार ही नहीं, स्वरोजगार भी यहीं है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 261 # 04 July 2025
Next Article बीजापुर के तुमनार अस्पताल को मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने हासिल किए 96 फीसदी अंक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?