ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी कर्मियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच : 24 जून से शुरू होगी अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी कर्मियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच : 24 जून से शुरू होगी अंतर्विभागीय संगीत प्रतियोगिता

By Mohan Rao
Published: June 23, 2025
Share
बीएसपी, भिलाई स्टील प्लांट
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा हर साल की तरह इस साल भी अंतरविभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 24 जून 2025 को कला मंदिर, सिविक सेंटर में सुबह 10 बजे इसका औपचारिक शुभारंभ होगा। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में संयंत्र के विभिन्न विभागों से आए प्रतिभागी एकल एवं युगल गायन की अपनी विविध और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगीतप्रेमियों को एक सुरमयी अनुभव प्रदान करेंगे।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संयंत्रकर्मियों एवं उनके परिवारजनों की छिपी हुई  गायन प्रतिभा को उजागर कर उन्हें एक मंच प्रदान करना है, साथ ही सांस्कृतिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन न केवल भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मवीरों की कला-निष्ठा और रचनात्मक ऊर्जा का प्रतीक होगा, बल्कि यह कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

24 से 28 जून 2025 तक कला मंदिर, सिविक सेंटर में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में संयंत्रकर्मी और उनके पति पत्नी हिंदी, गैर हिंदी और युगल गायन के विभिन्न वर्गों में अपनी गायिकी का जादू बिखेरेंगे। प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रतिभागी केवल दो वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल संगीत के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देना ही नहीं है, बल्कि भारत की विविध भाषाओं और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को एक मंच पर प्रस्तुत करना भी है।

यहां छत्तीसगढ़ी, तमिल, बंगला, पंजाबी, भोजपुरी व गुजराती जैसी विभिन्न भाषाओं की मिठास सुनने को मिलेगी, जो भाषाई और सांस्कृतिक सौहार्द का प्रतीक है। इस वर्ष भिलाई टाउनशिप सहित खदान क्षेत्र के संयंत्रकर्मियों ने प्रतियोगिता में विशेष रुझान लेते हुए बड़ी संख्या में आवेदन किया है जो कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र में ही नहीं, वरन सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता हैं।  

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने प्रारंभ से ही इस अंचल की कला-संस्कृतियों को सहेजने और संवारने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में, प्रतिवर्ष आयोजित यह कार्यक्रम संयंत्रकर्मियों को उनकी दैनिक दिनचर्या की भागदौड़ से हटकर, अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को जीवित रखने का अवसर देता है, जो अक्सर आधुनिक जीवनशैली में कहीं दब सी जाती हैं और सही समय व मंच की तलाश में रहती हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संयंत्र कर्मियों के भीतर छिपी हुई रचनात्मकता और सांस्कृतिक रुचियों को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम बन सकती हैं। यह कार्यक्रम पुर्णतः निःशुल्क है। इस्पात नगरी के कलाप्रेमी नागरिक प्रतियोगिता का आनंद लेने सम्मिलित हो सकते हैं।

भारत में कोरोना: नए मामलों में कमी…. बीते 24 घंटे में 13 हजार नए केस… 231 दिनों में सबसे कम आंकड़ा
सुको के निर्णय के अनुसार मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक जल्द
डॉ खूबचंद बघेल महाविद्यालय में एक्सटेंशन लेक्चर सीरीज का आयोजन
बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता का दिया संदेश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूहों के लिए बनी प्रेरणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से की मुलाकात
Next Article राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन : रेलवे योजना और यात्री सेवाओं को सशक्त बनाएगा एनएसओ का यात्रा सर्वेक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?