रायपुर। कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई यानी शुक्रवार से भारी बढोत्तरी की गई है। 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इससे कमर्शियल सिलेंडल की कीमतों में उछाल आ गया है। राजधानी रायपुर में 19 किलो के सिलिंडर की कीमत 3294.50 रुपए हो गई हैं। बड़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया गया है। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बावजूद पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की खुदरा कीमतों को भी स्थिर रखा गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आम जनता को प्रभावित करने वाले प्रमुख ईंधनों की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। एटीएफ की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को इनपुट लागत के आधार पर संशोधन किया जाता है। हालांकि, घरेलू एयरलाइनों के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय वाहकों के लिए कीमतों में वृद्धि हुई है।




