ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhFeaturedRaipur

भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार

By Om Prakash Verma Published June 20, 2025
Share
भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार
भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार
SHARE

बाल्को की वायर रॉड्स भारत को डिजिटल रूप से कनेक्टेड, ऊर्जा-कुशल भविष्य की ओर ले जा रही हैं
रायपुर/ भारत में एल्युमीनियम के सबसे बड़े उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम ने घोषणा की है कि उसकी इकाई भारत एल्युमीनियम कंपनी (बाल्को) अपने वायर रॉड उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है, जो कि कंपनी के 1 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) के समग्र विस्तार का हिस्सा है। कंपनी को भारत में डिजिटल और औद्योगिक बुनियादी ढांचे में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण पैदा हुई मांग को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमीनियम वायर रॉड की अपार संभावनाएं दिखती हैं। जैसे-जैसे देश अपने 5जी नेटवर्क, ग्रामीण ब्रॉडबैंड, स्मार्ट सिटी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ा रहा है, एल्युमीनियम अपनी उच्च चालकता, संक्षारण प्रतिरोध तथा हल्के वनज और मजबूती के कारण पसंदीदा सामग्री के रूप में उभरा है।

बाल्को की बीआईएस-प्रमाणित एल्युमीनियम वायर रॉड्स निर्बाध सिग्नल ट्रांसमिशन और विश्वसनीय नेटवर्क परफॉरमेंस को सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वित्तीय वर्ष 25 में, बाल्को ने 2,00,000 एमटीपीए से अधिक एल्युमीनियम वायर रॉड्स का उत्पादन किया, जिसमें 100 प्रतिशत उत्पादन बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए किया गया, खासकर गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों से। इसके पोर्टफोलियो में क्रिटिकल ऐप्लीकेशंस के लिए बनाए गए हाई-परफॉरमेंस ग्रेड्स शामिल हैं, जिनमें कंडक्टर और केबल शीथिंग से लेकर टावर ग्राउंडिंग और ऑप्टिकल फाइबर केबलिंग तक शामिल हैं।

कंपनी भारत की पहली कंपनी है जिसे अलॉय वायर रॉड्स के लिए बीआईएस 5484 सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जिससे गुणवत्ता और नवाचार में अग्रणी के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। डिजिटल विस्तार, ऊर्जा विविधीकरण और तेजी से शहरीकरण के कारण दूरसंचार और विद्युत पारेषण जैसे क्षेत्रों से मांग में वृद्धि के साथ, बाल्को आगे रहने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। यह वर्तमान में रणनीतिक विकास परियोजनाओं को चालू करने के अंतिम चरण में है जो इसकी समग्र एल्युमीनियम उत्पादन क्षमता को 0.57 एमटीपीए से 1 एमटीपीए तक दोगुना कर देगा।

वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा, ’’भारत की डिजिटल रीढ़ को लचीला और भविष्य हेतु तैयार बनाने के लिए एल्युमीनियम वायर रॉड अपरिहार्य हैं। वेदांता में, हमें उच्च प्रदर्शन ग्रेड के बीआईएस-प्रमाणित पोर्टफोलियो की पेशकश करने पर गर्व है जो दूरसंचार और बिजली क्षेत्रों की उभरती जरूरतों को पूरा करता है। बाल्को में चल रहे क्षमता विस्तार के साथ, हम अपनी स्थिरता प्रतिबद्धताओं को पूरा करते हुए उन्नत प्रवाहकीय सामग्रियों की भारत की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार हैं।’’

दूरसंचार और विद्युत पारेषण प्रमुख क्षेत्र हैं, लेकिन बाल्को के एल्युमीनियम वायर रॉड का उपयोग ऑटोमोटिव, विद्युत उपकरण और इस्पात उद्योगों में भी आवश्यक अनुप्रयोग के रूप में किया जाता है, जिससे भारत के औद्योगिक परिवर्तन में उनकी प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता लिमिटेड का एक व्यवसाय है जो भारत का सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में भारत के आधे से अधिक एल्युमीनियम यानी 24.2 लाख टन का उत्पादन किया है। यह वैल्यू-ऐडेड एल्युमीनियम उत्पादों में अग्रणी है, जिनका कोर इंडस्ट्रीज़ में बेहद महत्वपूर्ण इस्तेमाल होता है। वैश्विक एल्युमीनियम उद्योग में एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असैसमेंट 2024 विश्व रैंकिंग में वेदांता एल्युमीनियम दूसरे स्थान पर है, यह उपलब्धि सतत विकास अभ्यास हेतु कंपनी की प्रतिबद्धता की परिचायक है। भारत में अपने विश्व स्तरीय एल्युमीनियम स्मेल्टर, एल्यूमिना रिफाइनरी और बिजली संयंत्रों के साथ कंपनी धरती के हरेभरे कल के लिए ’भविष्य की धातु’ के रूप में एल्युमीनियम की उभरती ऐप्लीकेशंस को बढ़ावा देने के अपने मिशन पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma June 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : खड़ी डंपर की केबिन में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में राजा जैसा हत्याकांड, मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पत्नी ने पति को खिलाया… चौंकाने वाली है वजह

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?