ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : डिजिटल अरेस्ट मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी की राजधानी लखनऊ से पकड़ाए चार बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : डिजिटल अरेस्ट मामले में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी की राजधानी लखनऊ से पकड़ाए चार बदमाश

By Mohan Rao
Published: June 15, 2025
Share
यूपी से पकड़ाए चार आरोपी
SHARE

नेवई में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ लिए थे 54 लाख 90 हजार रुपए

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शातिराना तरीके से प्रगति नगर रिसाली के एक बुजुर्ग को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 54 लाख 90 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और इसके तार यूपी के लखनऊ से जुड़े मिले। इसके बाद पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया।

Contents
  • नेवई में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ लिए थे 54 लाख 90 हजार रुपए
  • गिरफ्तार आरोपी

बता दें इस मामले में प्रगति नगर रिसाली निवासी नम्रता चन्द्राकर ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल 2025 को मोबाईल 8473927649, 7077631410 एवं 7818090229 के धारक द्वारा स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताकर उनके पिता को विडियो काल किया। इसके बाद केनरा बैंक का खाता नरेश गोयल को बेचने और 2 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग होना बताया। इस मामले में सहयोग का झांसा देकर संपत्ति की सारी जानकारी ली और गिरफ्तारी का डर दिखाकर अलग अलग खातें व किस्तों में 29 अप्रैल 2025 से 29 मई 2025 के मध्य 54 लाख 90 हजार रुपए छलपूर्वक जमा कराकर ठगी  की। शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात कॉलर्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 67 (डी) आईटीएक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना दौरान अज्ञात मोबाइल धारक एवं लाभार्थी बैंक खाता धारक की  तकनीकी सहायता से जानकारी ली गई। इससे पता चला कि आरोपी लखनऊ उत्तर प्रदेश के हैं। आरोपी पतासाजी के लिए टीम रवाना किया गया। लखनऊ पहुंचने के बाद संदेही दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार व शुभम श्रीवास्तव  को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर इन लोगों ने बताया कि कृष्ण का परिचय, सोहित के माध्यम से शुभम श्रीवास्तव से हुआ। दीपक गुप्ता कृष्ण कुमार का दोस्त है जिसने बताया कि मोहल्ले का निवासी राजेश विश्वकर्मा का यूनियन बैक शाखा पीएन रोड लखनऊ में है जिसने फ्राड के रकम के लिये अपने खाता को दिया और धोखाधड़ी में सहयोग करने के लिये तैयार हुआ।

राजेश के यूनियन बैक खाता में 29 मई 2025 को 9 लाख रुपए फ्राड की रकम जमा हुई। राजेश द्वारा सेल्फ चेक के माध्यम से रकम को निकलकर राजेश कृष्णा, और दीपक को शुभम ने कमीशन के तौर पर 36 हजार रूपये दिया और शेष 08 लाख 64 हजार अपने पास रखा और अपने अन्य साथी लाईक, राज, फबैलो और उज्जवल को अपना कमीशन लेकर दिया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर दुर्ग लाया गया। इनके पास से घटना प्रयुक्त मोबाइल व आधार कार्ड को जब्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई, उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय, आरक्षक  रवि बिसाई  एवं सायबर टीम का महत्तवपूर्ण योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दीपक गुप्ता  उम्र 19 साल निवासी  थाना हजरत ‍गंज  जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश
  2. राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर उम्र 36 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश
  3. कृष्ण उर्फ कृष उम्र 19 साल निवासी थाना हजरत गंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश
  4. शुभम श्रीवास्तव  उम्र 25 साल निवासी ‍ त्रिवेणी नगर  लखनऊ उत्तर प्रदेश
भिलाई में पकड़ाया सनकी लुटेरा, रेप करने के बाद महिलाओं के जेवर लूटकर भाग जाता था बदमाश… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
लोन लेने के बहाने घुसे बदमाश, 12 मिनट में लूटा नौ करोड़ का सोना, 3 घंटे में दबोचे आरोपी
दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है : राज्यपाल सुश्री उइके
लगातार चौथे दिन एक लाख से कम केस… बीते 24 घंटों में 1.34 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 3,403 की मौत
कोरोना की दवा लॉन्च करने पर बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज, 30 जून को होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 242 # 15 June 2025
Next Article Breaking News : कोंडागांव में बनेगा 11 किमी लंबा 4-लेन केशकाल बाईपास, 300 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?