ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, सात की मौत… केदारनाथ से गुप्तकाशी रवाना हुए थे यात्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNational

Breaking News : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, सात की मौत… केदारनाथ से गुप्तकाशी रवाना हुए थे यात्री

By Mohan Rao
Published: June 15, 2025
Share
केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश
SHARE

देहरादून ए.। अहमदाबाद प्लेन हादसे का अभी दर्द कम भी नहीं हुआ और एक और हवाई दुर्घटना ने देश को झकझोर दिया है। रविवार की सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग गौरीकुंड क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा था। हादसे के गाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की पुष्टि करते हुए बताया कि गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी।

कुल सात लोगों मौत, दो साल का बच्चा भी शामिल
केदारनाथ धाम में हुए इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। यह परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, गुजरात के 1-1 यात्री थे। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे। हेलिकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में पायलट राजवीर सिंह (जयपुर, राजस्थान), विक्रम सिंह रावत (ऊखीमठ, उत्तराखंड), विनोद देवी (उत्तर प्रदेश), तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश), राजकुमार सुरेश (गुजरात), श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (महाराष्ट्र) व काशी (महाराष्ट्र) शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा और इसके बाद राख में तब्दील हो गया।

सीएम धामी ने जताया दुख
हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

8 मई को उत्तरकाशी में हुआ था हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत
उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी थीं। हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक, 7 सीटर हेलिकॉप्टर में 5 महिलाएं और पायलट रॉबिन समेत 2 पुरुष सवार थे। हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था। यह बेल (Bell-VT-QXF) हेलिकॉप्टर था।

16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बोनी
छत्तीसगढ़ ने स्थापित किया राष्ट्रीय मानक, रायपुर की IPHL देश की पहली NQAS प्रमाणित प्रयोगशाला बनी
CG big accident : आमने-सामने से भिड़ी दो बाइक, दोनों बाइक चालकों की मौत, पीछे बैठा युवक घायल
ऑपरेशन सुरक्षा : दुर्ग से लेकर कुम्हारी तक ओवर ब्रिज के नीचे व बाजारों में नो पार्किंग पर कार्रवाई
आम जनता से निरंतर संवाद करें पार्षद : राज्यपाल सुश्री उइके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेगा मेडिकल कैंप : 1200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों ने कराया परीक्षण, सेवानिवृत्त अफसर भी पहुंचे
Next Article रायपुर रेलवे स्टेशन में गुंडागर्दी : पार्किंग चालाने वाले शख्स पर चाकू से हमला… कैश भी लूट ले गए बदमाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?