ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSportsWorld

International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

By Om Prakash Verma Published June 10, 2025
Share
International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
International Cricket: 29 साल के निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
SHARE

त्रिनिदाद (एजेंसी)। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की। पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी हैं। साथ ही इस प्रारूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। पूरन ने एक लंबा नोट लिखकर संन्यास की घोषणा की।

पूरन ने अपने नोट में क्या लिखा?
पूरन ने लिखा- यह काफी मुश्किल था, लेकिन मैंने इस पर काफी सोच विचार किया और इसके बारे में काफी गहनता से सोचा। आप सभी को मेरा प्यार। पूरन ने अपने नोट में लिखा, ‘क्रिकेट की जनता के लिए- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत खुशी दी है और आगे भी उद्देश्य, अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका देता रहेगा। महरून जर्सी पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना, उन पलों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह बताना मुश्किल है कि मेरे लिए इसका क्या मतलब है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक विशेषाधिकार है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।

पूरन ने लिखा, ‘प्रशंसकों को आपके अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों में गजब के जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और टीम के साथियों को मेरे साथ इस सफर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके आशीर्वाद और समर्थन ने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया। हालांकि मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया है, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम और क्षेत्र को आगे की राह के लिए सफलता और शक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहता।

पूरन का अंतरराष्ट्रीय करियर
पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले। वनडे में उनके नाम 39.66 की औसत से 1983 रन और टी20 में 26.15 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक रेट से 2275 रन हैं। वनडे में पूरन ने तीन शतक और 11 अर्धशतक लगाए। वहीं, टी20 में उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। वनडे में पूरन ने छह विकेट भी लिए हैं। हालांकि, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

क्यों लिया संन्यास?
पूरन ने अपने नोट में कोई वजह का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग खेलने के लिए यह फैसला लिया है। वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का इतिहास ऐसा ही रहा है। ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे पूर्व क्रिकेटर्स भी इस तरह के फैसले ले चुके हैं। वह दुनियाभर की लीग तो खेलते रहे, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट से दूरी बनाई। उनके साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी पंगा रहा। हालांकि, पूरन का फैसला टी20 लीग को लेकर ही माना जा रहा है। वह मौजूदा समय में टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं और कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब रहती है। ऐसे में वह साल भर लीग खेलकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। पूरन पहले भी यह फैसला कर चुके हैं, जब उन्होंने किसी लीग के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच छोड़ा हो।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Om Prakash Verma June 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में सवा करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड, रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा… पुलिस की गिरफ्त में एक आरोपी
Next Article Breaking News : शहीद ASP को रायपुर में गार्ड ऑफ ऑनर, पत्नी ने किया सेल्यूट, सीएम साय बोले- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?