ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व कीट दिवस पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण सम्मत कीट नियंत्रण अपनाने लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विश्व कीट दिवस पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण सम्मत कीट नियंत्रण अपनाने लिया संकल्प

By Mohan Rao Published June 6, 2025
Share
SHARE


भिलाई। 
विश्व कीट दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ट्विन सिटी में कीट नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल) क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग में किया। इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण की दृष्टि से लोगों में कीट नियंत्रण की महत्ता के बारे में जागरूकता बढ़ाने चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि विश्व कीट दिवस की शुरुआत 6 जून को 2017 को चीन, अमेरिका और यूरोप के कीट नियंत्रण संगठनों द्वारा मिलकर की गई थी।

 तब से हर साल यह आयोजन किया जा रहा है। दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में पेस्ट मैनेजमेंट एसोसिएशन पुणे, छत्तीसगढ़ रीजन हेड मजहर नदीम ने उपस्थित लोगों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि मच्छर, चूहे, कॉकरोच और दीमक जैसे कीट न सिर्फ हमारी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई बार ये खतरनाक बीमारियाँ भी फैलाते हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण में कीट नियंत्रण सेवाएं कितनी आवश्यक हैं। अस्पतालों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर कीट मुक्त वातावरण बनाए रखना आज की प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए अब बायोलॉजिकल कंट्रोल, जैविक कीटनाशक, और एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) जैसे विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कीट नियंत्रण के लिए आम जनता की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

जिसमें लोगों को अपने घरों में साफ-सफाई रखना, घरों में पानी जमा न होने देना, अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखना जैसे छोटे कदम भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही, प्रमाणित कीट नियंत्रण सेवाओं का समय-समय पर उपयोग करना भी जरूरी है। विश्व कीट दिवस सिर्फ कीट नियंत्रण उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक अवसर है—स्वस्थ जीवन और सुरक्षित फसलों की दिशा में सोचने और कार्य करने का। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण-सम्मत और वैज्ञानिक तरीकों से कीट नियंत्रण के उपायों को लागू करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कुंज बिहारी चंद्राकर, नंद किशोर साहू, रणजीत यादव, मोहम्मद नाजिम और रेहाना खान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

Mohan Rao June 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब्जा हटाने पहुंचे निगम कर्मियों पर हमला, पुलिस ने एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में 50 से ज्यादा पुलिस अफसरों का प्रमोशन, निरीक्षक से बने डीएसपी… देखिए पूरी सूची

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?