ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शराब तस्कर, बस्तर में बेची जा रही थी एमपी की शराब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शराब तस्कर, बस्तर में बेची जा रही थी एमपी की शराब

By Mohan Rao
Published: June 5, 2025
Share
शराब तस्कर पकड़ाए
SHARE

भिलाई। अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से शराब ले जाकर बस्तर के लोहांडीगुडा में बेच रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को स्मृति नगर भिलाई से, दूसरे को लांजी मध्यप्रदेश व तीसरे आरोपी को बस्तर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख रुपए की 48 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (मध्य प्रदेश निर्मित ), एक इनोवा कार एक कार टोएटाख्, एक आई फोन, एक ओप्पो मोबाइल कुल 30 लाख 52 हजार की संपत्ति जब्त की।

मिली जानकारी के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान  मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इनोवा कार में मध्य प्रदेश से शराब लाकर बस्तर जगदलपुर में ब्रिकी करता है। सूचना पर टीम गठित कर स्मृतिनगर स्थित मनोहर चाय के बाजू में मेन रोड़ पर एक किराये के मकान में दबिश दिया गया , जहां पर शौर्य सिंह नामक व्यक्ति मिला जिसके पास इनोवा कार  CG 07 AX 8919, एक कार टोएटा  DL 7 CG 6675  में कुल 46 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।  बरामद शराब के संबंध में पूछताछ किये जाने पर म.प्र. से लाकर लोहाण्डीगुड़ा  बस्तर में ले जाकर ब्रिकी करना बताया। थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 654/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

शराब तस्करी करने वालों पर नकेल कसने हेतु कार्रवाई करते हुए आरोपी शौर्य सिंह को पुलिस के द्वारा सादी वर्दी में  लांजी रोड़ काली माटी ले जाकर पूर्व की भांति शराब लेने फोन कराया गया। रामनिवास राव काली माटी पास आया और इनोवा गाड़ी को देखकर पैसा एवं गाड़ी का चाबी लेने पास आया, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसके कुछ साथी भाग गए। रामनिवास रावत से पूछताछ करने पर शौर्य सिंह को शराब देने के लिए गाड़ी लेने आना बताया  जिसे गिरफ्तार किया गया है ।

शौर्य सिंह को साथ लेकर कोण्डागांव के पास गये और पुलिस पार्टी के द्वारा इनोवा कार में 20 पेटी एप्पी फ्रीज को रख कर चादर से ढका गया था जिसे देखकर शराब खरीदी करने वाला तुलसी सेठिया इनोवा कार के पास आया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ  पर एक सप्ताह पूर्व शौर्य सिंह से 30 पेटी गोवा शराब खरीदी करना बताया।  जिसमें से 2 पेटी शराब को अपने घर में रखना बताया है जिसे जब्त किया गया है।  गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में शौर्य सिंह सेक्टर 07 जिला दुर्ग, रामनिवास रावत थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर (म.प्र) व तुलसीराम सेठिया, निवासी लोहड़ीगुड़ा थाना भानपुरी़ जिला बस्तर शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, प्रआर अनुप सिंह, आरक्षक सविन्दर सिंग, हर्षित शुक्ला, कमल परगनिहा, निरीक्षक तापेश नेताम सायबर थाना प्रभारी दुर्ग रेंज, थाना प्रभारी भानपुरी निरीक्षक हर्ष धुरंधर जिला बस्तर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

अमेजन जंगल तक पहुंचा कोरोना, आदिवासियों के अस्तित्‍व के लिए संकट
फुटकर मछली व्यापारियों से परेशान थी गृहणियां, आयुक्त ने कराया मांस विक्रय बंद
शिवसेना करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन? राउत ने इशारों में बताई फैसले की वजह
हर घर हरियाली अभियान: जिले में एक ही दिन में लगभग साढ़े तीन लाख पौधे रोपे गए, भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में लगाया रुद्राक्ष का पौधा
घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ब्लश…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर के सांई ड्रीम सिटी के छठे माले से कूदी युवती, बॉयफ्रेंड सहित 8 गिरफ्तार… जानिए सुसाइड की पूरी वजह
Next Article बर्थडे पार्टी से लौट रहीं युवतियों पर हमला, छेड़छाड़ के बाद मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?