ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने कस्टमर से की लाखों की ठगी, लोन दिलाकर ऐसे दिया वारादात को अंजाम
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने कस्टमर से की लाखों की ठगी, लोन दिलाकर ऐसे दिया वारादात को अंजाम

By Mohan Rao Published June 5, 2025
Share
खुर्सीपार में लाखों की ठगी
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार में एक जरूरत मंद युवक को लोन दिलाने के बहाने निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने लाखों रुपए की ठगी कर ली। दरअसल युवक को एक लाख रुपए लोन लेना था लेकिन एजेंट ने एक लाख 60 हजार रुपए का लोन दिला दिया। इसके बाद अपने खाते में 60 हजार यह कहकर ट्रांसफर कराए कि उसकी किश्ते वह दे देगा। किश्त जमा करना तो दूर उसने उल्टे युवक के दस्तावेजों व फेस आईडी का इस्तेमाल मोबाइल पर ऐप के माध्यम से मिलने वाले लोन ले लिए। इस तरह दो लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की। इस मामले में शिकायत के बाद खुर्सीपार पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एकता नगर दुर्गा मंदिर खुर्सीपार निवासी राजा बाबू शर्मा (39) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। राजाबाबू ने बताया कि व ट्रक बॉड़ी का काम करता है और उसे एक लाख रुपए के लोन की जरूरत थी। इसके लिए उसने निजी फाइनेंस कंपनी के लोन डिपार्टमेंट में काम करने वाले घनश्याम साहू से संपर्क किया। 29 सितंबर 2024 को घनश्याम साहू ने उसे एक लाख 60 हजार का लोन दिलाया। राशि आने के बाद जब राजाबाबू ने कहा कि उसे 1 लाख की जरूरत है तो 60 हजार ज्यादा क्यों दिलाया। इस पर घनश्याम ने कहा कि 60 हजार उसके खाते में ट्रांसफर कर दे तो उसकी किश्ते वह चुका लेगा।

किश्ते नहीं चुकाई उल्टे और ले लिया लोन
घनश्याम की बातों में आकर राजाबाबू ने उसके खाते में 60 हजार ट्रांसफर कर दिए। पैसे लेने के बाद घनश्याम ने लोन की किश्ते नहीं चुकाई जिसके कारण ओवर ड्यू हो गया। जब रिकवरी के लिए राजाबाबू के पास फोन आया तो उसने घनश्याम से पूछा तो उसने टाल मटोल कर दिया और आज कल में रुपए देने की बात करने लगा। इसके बाद एक दिन वह घर पर आया और कहने लगा कि वह बकाया रकम उसकी खाते में जमा कर देगा।

फेस आईडी लेकर मोबाइल ऐप से लिया लोन
राजाबाबू के घर पहुंचे घनश्याम ने उसका मोबाइल लिया और धोखे में रखकर फेस आईडी ले ली। फेस आईडी को उसने लोन ऐप रिंग पे, लोन ऐप एम पाकेट, लोन ऐप मनी वियर और लोन ऐप ओली में इस्तेमाल कर इन्सेंट लोन ले लिया। उसने अलग अलग ऐप से क्रमश 60000, 20000, 50000, 48000 रुपए लोन ले लिया। इस तरह उसने राजाबाबू को धोखे में रखकर 1 लाख 78 हजार तथा पूर्व में 60 हजार रुपए ले लिए। इस प्रकार कुल 2 लाख 38 हजार रुपए की ठगी की। इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

Mohan Rao June 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुले कुएं में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला… 30 हाथियों का दल कर रहा विचरण
Next Article ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर वर्कशॉप व फीडबैक सेशन का आयोजन, 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?