ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्लांट से कॉपर स्क्रैप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी गेटपास से हुए दाखिल, कार में बना रखी थी सीक्रेट केवीटी
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

प्लांट से कॉपर स्क्रैप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी गेटपास से हुए दाखिल, कार में बना रखी थी सीक्रेट केवीटी

By Mohan Rao Published June 1, 2025
Share
प्लांट में कॉपर चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से कॉपर स्क्रैप चोरी कर निकल रहे दो चोरों को सीआईएसएफ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। फर्जी गेटपास के सहारे प्लांट में प्रवेश कर का इस घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने कार में गुप्त केवीटी बना रखी था जिसमें स्क्रैप छिपाकर ले जा रहे थे, लेकिन सीआईएसएफ की आखों में धूल नहीं झोंक सके। इनके पास से कुल 240 किलो स्क्रैप बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ भिलाई भट्टी पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2), 319(2), 336(2), 336(3), 340(2), 318(2), 61(2) BNS एवं 25,26 सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

घटना के संबंध में भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि 31 मई की सुबह 6.15 बजे हुंडई कार क्रमांक CG 07 CY 1564 बोरिया आउट गेट से बाहर निकालने के लिए आई। उक्त कार को सीआईएसएफ के जवानों ने रोककर जांच की। जांच के दौरान जवानों ने पाया कि कार की पिछली सीट के नीचे गुप्त केवीटी बना हुआ है जिसमें स्क्रैप कॉपर केबल भरा हुआ है। कार चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम शिवम यादव निवासी रामनगर सुपेला बताया। इसका गेट पास को चेक करने पर पाया गया कि फोटो उसकी लगी है और गेटपास किसी और का है।

आरोपी शिवम यादव ने अपने साथी मनेाज कुमार वर्मा के साथ मिलकर योजना बनाकर बीएसपी का फर्जी गेटपास  तैयार कर उसी गेट पास के सहारे कार को संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर कोकओवन-सीसीडी एरिया के पास पड़े हुए स्क्रैप कॉपर केबल टुकड़ा वजनी करीबन 240 किलोग्राम को चोरी की नीयत से कार में बनी गुप्त कैविटी में छिपा कर संयंत्र से बाहर ले जाने के दौरान कार सहित आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से स्क्रैप कॉपर केबल  वजनी 240  किलोग्राम कीमती 1,32,000 रुपए व घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 CY 1564, संयंत्र के भीतर प्रवेश करने का कूटरचित बीएसपी गेट पास को बरामद कर जब्त किया गया है।

प्रकरण में अन्य आरोपी मनोज कुमार वर्मा उर्फ मोनू को तलाश कर गिरफ्तार किया गया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने धारा 303(2), 319(2), 336(2), 336(3), 340(2), 318(2), 61(2) BNS एवं 25,26 सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। पूरे मामले में सीआईएसएफ व भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एसएसआई भारत चौधरी, नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक अखिलेश मिश्रा, अमित सिंह  की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

Mohan Rao June 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट
Next Article छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आह्वान : नदी रक्षा के लिए निकले खारुन अंचल के हजारों लोग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?