ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को परिवार व पार्टी से निकाला, महिला के साथ पोस्ट वायरल होने के बाद एक्शन
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 358 # 11 October 2026
October 11, 2026
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को परिवार व पार्टी से निकाला, महिला के साथ पोस्ट वायरल होने के बाद एक्शन

By Mohan Rao Published May 25, 2025
Share
SHARE

पटना । पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया। राजद सुप्रीमो और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर लालू यादव ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है।  

सोशल मीडिया पोस्ट में लालू यादव ने लिखा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव ने आगे लिखा कि अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।

एक दिन पहले वायरल हुआ था पोस्टशनिवार शाम तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम 00 है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं….? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे। पोस्ट वायरल होने के बाद बवाल बढ़ गया और रविवार को लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी व परिवार से बाहर कर दिया।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

Mohan Rao May 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पहली बार बनी आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक की मूर्ति, भिलाई के मूर्तिकार अंकुश ने किया निर्माण
Next Article पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर, कई राज्यों से बेहतर स्थिति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?