ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रयागराज महाकुंभ : मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान, तीन स्लॉट में अखाड़ों के संतों ने किया शाही स्नान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPrayagraj Mahakhumbh 2024

प्रयागराज महाकुंभ : मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान, तीन स्लॉट में अखाड़ों के संतों ने किया शाही स्नान

By Mohan Rao
Published: January 14, 2025
Share
प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान
SHARE

अमृत स्नान के लिए संगम तट पर जुटे 1 करोड़ श्रद्धालु, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

प्रयागराज ए.। प्रयागराज महाकुंभ का आगाज हो चुका है। पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी को पहले स्नान के बाद दूसरे दिन मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के पर्व पर कई अखाड़ों के नागा साधुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान संगम तट पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर-हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष करते लाखों लोगों ने शाही स्नान किया। एक अनुमान के अनुसार अमृत स्नान के लिए महाकुंभ में एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हैं। पहले अमृत स्नान के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर महाकुंभ की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज आस्था के महापर्व ‘मकर संक्रांति’ के पावन अवसर पर महाकुंभ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई।

महाकुंभ में पहले अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के संतों एवं नागाओं के स्नान का समय तय है। सबसे पहले महानिर्वाणी एवं अटल अखाड़े के संतों ने स्नान किया। शिविर से इस अखाड़े के संतों ने सुबह करीब सवा पांच बजे प्रस्थान किया। संगम पर सवा छह बजे पहुंचे। करीब 40 मिनट तक अमृत स्नान किया। इनके बाद निरंजनी एवं आनंद अखाड़ा के संतों ने 7.05 बजे स्नान किया। इसी क्रम में जूना, आवाहन एवं पंच अग्नि अखाड़ा के संतों ने एक साथ सुबह आठ बजे स्नान किया। अमृत स्नान को जाते समय नागा संन्यासियों की चरण रज लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात से ही अखाड़ा मार्ग पर डेरा डाल दिया। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कई दफा उनको हटाया लेकिन, कुछ देर बाद दोबारा श्रद्धालु वहां आ जाते। देर रात तक हजारों श्रद्धालु अखाड़ा मार्ग पर डेरा डाले दिखाई दिए।

हर तरफ हर-हर गंगे का उद्घोष
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है। कोई हनुमान चालीसा पाठ करता हुआ आगे बढ़ रहा है तो कोई हर-हर गंगे के जय उद्घोष के साथ संगम की ओर बढ़ रहा है। कंपकंपाती ठंड के बीच संगम में डुबकी लगाने के लिए लोग कई-कई किमी पैदल चलकर घाट तक पहुंचे। अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया व एशिया के विभिन्न देशों से आए श्रद्धालु भी महाकुंभ में पहुंचे हैं। सियाराम जय राम, जय जय राम। गंगा मैया की जय। बोलो बजरंग बली की जय। ऐसे जयकारे महाकुंभ के मेला क्षेत्र में हर तरफ गूंजते रहे। प्रयागराज में पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर पूरे लगातार जारी है और पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ।

हेलमेट के प्रति चला जागरूकता अभियान… महापौर ने सड़क पर उतरकर बांटे हेलमेट
कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज अब डेढ़ से 2 महीने में लगेगी, जानें क्यों बढ़ गया अंतराल
रसोई का बढ़ा बोझ: टमाटर का दाम, हुआ बेलगाम, कीमत बढ़ने की यह है वजह!
सियासी नौटंकी : नई सरकार बनाने की हलचल! बुलाई गई सांसदो और विधायकों की बैठक
ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुपर 30 के आनंद कुमार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सफलता का मंत्र, सरकारी योजनाओं को सराहा, कहा- यहां का भविष्य उज्ज्वल
Next Article Railway Breaking : महाकुंभ के यात्रियों के लिए सौगात, दुर्ग से टूंडला के बीच चार स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?