ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, गोलियां लगी फिर भी नक्सलियों से लड़ते रहे, जानिए इनकी वीरता की कहानी
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां
September 17, 2026
रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, जरूरतमंद का जीवन बचाने आगे आएं नागरिक:
सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन
September 17, 2026
प्रशासनिक अधिकारियों संग युवाओं ने पेश की मानवता की नजीर
‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब
September 17, 2026
नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति
September 17, 2026
मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipurSukma

शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, गोलियां लगी फिर भी नक्सलियों से लड़ते रहे, जानिए इनकी वीरता की कहानी

By Om Prakash Verma Published May 23, 2025
Share
शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, गोलियां लगी फिर भी नक्सलियों से लड़ते रहे, जानिए इनकी वीरता की कहानी
शौर्य चक्र से सम्मानित हुए सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो, गोलियां लगी फिर भी नक्सलियों से लड़ते रहे, जानिए इनकी वीरता की कहानी
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडों ने नक्सल विरोधी अभियानों में जबरदस्त वीरता का प्रदर्शन किया। इसके चलते गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए वीरता पुरस्कार समारोहों में सात कोबरा कमांडों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में इन जवानों ने गजब की बहादुरी और जीवटता दिखाते हुए नक्सलियों के किले को भेद दिया। जवानों की इस बहादुरी का ही नतीजा है कि नक्सली अब अपने गढ़ में ही घिर गए हैं, जिससे जल्द नक्सलवाद के खात्मे की उम्मीद बढ़ गई है।

नक्सलियों के गढ़ को भेदा
सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 201 के कॉन्सटेबल पवन कुमार और कॉन्सटेबल देवन सी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। दोनों जवान छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ में नया बेस स्थापित करने की कोशिश के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन इनकी कोशिशों से नक्सलियों के पैर उखड़ गए। गुरुवार को दोनों जवानों के परिजनों को शौर्य चक्र दिए गए। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में टेकलगुडियम नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन 201 को 150वीं बटालियन के साथ इस जगह सुरक्षाबलों का फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस बनाने का लक्ष्य दिया गया।

ऑपरेशन के दौरान हुए बलिदान
30 जनवरी 2024 को ऑपरेशन के दौरान कॉन्स्टेबल पवन कुमार और अन्य जवान नक्सलियों द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी में फंस गए। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के खिलाफ ग्रेनेड लॉन्चर और संशोधित मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया, लेकिन जवानों ने गजब की बहादुरी दिखाते हुए पीछे हटने से इनकार कर दिया। ऑपरेशन के दौरान पवन कुमार और देवन सी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आगे बढऩे का फैसला किया।

हालांकि इस दौरान दोनों नक्सलियों की गोलियों का निशाना बन गए। अब दोनों को बहादुरी के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इसी ऑपरेशन में शामिल रहे डिप्टी कमांडेंट लखवीर , असिस्टेंट कमांडेंट राजेश पांचाल और कॉन्सटेबल मलकीत सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। लखवीर सिंह एक बम धमाके की चपेट में आकर घायल हुए। वहीं पांचाल गोली लगने से घायल हुए। मलकीत सिंह ने पवन कुमार के शव को वापस लाने के लिए भारी गोलीबारी की चिंता नहीं की। इस अदम्य साहस के लिए इन जवानों को शांतिकाल के तीसरे सबसे बड़े सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

पांच माओवादियों को ढेर करने वाले जवानों को भी मिला शौर्य चक्र
एक अन्य ऑपरेशन में शामिल सीआरपीएफ के दो जवानों को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। जिनमें डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार और इंस्पेक्टर जेफ्री हिंगचुलो शामिल हैं। 3 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा जिले में सीआरपीएफ की 203 कोबरा बटालियन ने 50 मिनट तक चली मुठभेड़ में पांच शीर्ष माओवादियों को ढेर कर दिया था। इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का गठन साल 2008 में किया गया था और यह बटालियन जंगल में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में विशेषज्ञता रखती है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में इस बटालियन की अहम भूमिका है।

You Might Also Like

दुर्ग में साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 63 FIR और 257 गिरफ्तारियां

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, एक माह तक होंगे जनसेवा और जनभागीदारी के विविध आयोजन

‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल, जिलेभर में उमड़ा स्वैच्छिक रक्तदान का जनसैलाब

नगर पालिका परिषद् जामुल में वार्डों का आरक्षण… जानिए वार्डवार आरक्षण की स्थिति

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: सीएम साय

Om Prakash Verma May 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में सीवरेज के ढक्कन चुरा रहे लोहा चोर, एजेंसी ने कहा चोरी छोड़े हम देंगे नौकरी, निरीक्षण के दौरान सामने आई चोरी
Next Article CG Breaking : जेवर चमकाने के नाम पर ठगी, महिलाओं को बनाया निशाना… पुलिस की गिरफ्त में बिहार का गैंग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?