ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अबूझमाड एनकाउंटर के बाद जवानों ने मनाया जश्न, ऑपरेशन से लौटने के बाद चेहरों पर दिखी खुशी… शहर में हुई आतिशबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

अबूझमाड एनकाउंटर के बाद जवानों ने मनाया जश्न, ऑपरेशन से लौटने के बाद चेहरों पर दिखी खुशी… शहर में हुई आतिशबाजी

By Mohan Rao
Published: May 23, 2025
Share
एनकाउंटर की सफलता के बाद जवानों का जश्न
SHARE

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को हुए एनकाउंटर में 27 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। एनकाउंटर के बाद सर्चिंग हुई और सुरक्षाबलों ने सभी के शव बरामद किए। इसके बाद गुरुवार देर रात वे कैंप में नक्सलियों के शवों के साथ लौटे। लौटने के बाद बारिश में सुरक्षाबलों ने जश्न मनाया। इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाच गाकर गुलाल खेलकर जवान जश्न मना रहे हैं। यही नहीं शहर में भी लोगों ने इस सफलता के लिए आतिशबाजी की।

बता दें बुधवार को नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर अबूझमाड़ में बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग खोल दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। इस एनकाउंटर में 27 नक्सली मारे गए और दो जवान भी शहीद हो गए। मारे गए नक्सलियों में मोस्ट वांटेड नक्सली बसवा राजू भी शामिल था। बसव राजू पर कुल 3 करोड 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एनकाउंटर में ढेर बसवा राजू देश का सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड नक्सली था। 6 राज्यों की पुलिस को इसकी तलाश थी। बसवा राजू नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल संगठन महासचिव के पद पर था।

यही नहीं एनकाउंटर में मारे गए अन्य नक्सलियों पर भी इनाम घोषित किया गाय था। इनमें 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर जंगू नवीन उर्फ मधु भी मारा गया है। इसके साथ ही 10 लाख, 8 लाख रुपए के भी इनामी नक्सली भी मुठभेड़ में ढेर हो गए। पुलिस के अनुसार मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल कुल 11 करोड़ 60 लाख रुपए का इनाम घोषित था। अकेले बसव राजू पर छत्तीसगढ़ सरकार ने डेढ़ करोड़, गृह मंत्रालय भारत सरकार ने एक करोड़, एनआईए ने 50 लाख, आंध्र प्रदेश सरकार ने 25 लाख और ओडिशा सरकार ने 25 लाख रुपये के इनाम घोषित कर रखा था।

परिजनों ने उताई जवानाें की आरती
एनकाउंटर पूरा होने के बाद लौटे जवानों का उनके परिजनों ने आरती उतारकर स्वागत व अभिनंदन किया। मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को रखकर जवान नाचते रहे। जवानों के जश्न के साथ ही नारायणपुर शहर में भी आतिशबाजी की गई। दरअसल सुरक्षाबलों को एनकाउंटर में बसवा राजू के ढेर होने की खुशी ज्यादा दिखी क्योंकि देश में हुए कई बड़े नक्सल घटनाओं का मास्टर माइंड बसवा राजू ही था।

Politics: कांग्रेस की टीम में बड़ा बदलाव, 2024 में होगा इनका फैलाव? पार्टी लगाएगी युवाओं पर दांव
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी पर सियासी जंग: भाजपा बोली- बजट में रखें नौ हजार करोड़, कांग्रेस ने कहा-पीएम से मांगें दो करोड़ नौकरी
छत्तीसगढ़ में बदले जमीन रजिस्ट्री के नियम, 10 क्रांतिकारी बदलाव, मंत्री चौधरी ने कहा डिजिटल सुधार पर करें फोकस
केरल के वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही : अब तक 70 लोगों की मौत, मलबे में फंसी सैकड़ों जानें
आज क्षेत्रीय सिनेमा का परिदृश्य काफी बदल गया है : तेजस्वी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL-2025: जीटी के कप्तान गिल ने की नेहरा की तारीफ, दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर शुभमन ने की बात IPL-2025: जीटी के कप्तान गिल ने की नेहरा की तारीफ, दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर शुभमन ने की बात
Next Article नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवान की अर्थी को सीएम साय ने दिया कंधा, बोले- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?