ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिजली बिल हाफ योजना : चार सालों में लोगों को मिली 32 सौ करोड़ रुपए की छूट, किसानों को मुफ्त में दे दी 10 हजार करोड़ की बिजली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बिजली बिल हाफ योजना : चार सालों में लोगों को मिली 32 सौ करोड़ रुपए की छूट, किसानों को मुफ्त में दे दी 10 हजार करोड़ की बिजली

By Mohan Rao
Published: November 17, 2022
Share
बिजली बिल हाफ योजना
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित हाफ बिजली बिल योजना से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है।  1 मार्च 2019 से प्रतिमाह खपत की गई 400 यूनिट तक की बिजली पर प्रभावशील विद्युत की दर का आधा बिल भेजा जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 41.84 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है । विगत 04 वर्षों में योजना के अंतर्गत रु 3151 करोड़ की छूट दी गई है। किसानों को दी जा रही निःशुल्क बिजली

 शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए विद्युत खपत की कोई सीमा नहीं रखी गई है। उनके द्वारा खेती में उपयोग की जा रही पूरी बिजली को निःशुल्क रखा गया है। इस योजना के अंतगर्त पात्र कृषकों को 3 अश्वशक्ति तक कृषि पम्प के बिजली बिल में 6000 यूनिट प्रति वर्ष एवं 3 से 5 अश्वशक्ति के कृषि पम्प के बिजली बिल में 7500 यूनिट प्रति वर्ष छूट दी जा रही है।

उपरोक्त छूट के अतिरिक्त कृषकों को फ्लेट रेट दर पर बिजली प्राप्त करने का विकल्प भी दिया गया है। फ्लेट रेट विकल्प चुनने वाले किसानों को उनके द्वारा की गई विद्युत खपत की कोई सीमा न रखते हुए, मात्र 100 रुपए प्रतिमाह प्रति हॉर्स पावर की दर से बिजली बिल का भुगतान करने की छूट दी गई। शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए विद्युत खपत की कोई सीमा नहीं रखी गई है। उनके द्वारा खेती में उपयोग की जा रही पूरी बिजली को निःशुल्क रखा गया है। विगत 04 वर्षों में योजना के अंतर्गत रू 10,432 करोड की छूट दी गई है।

कृषि पंपों के ऊर्जीकरण प्रति पंप एक लाख रू एवं अधिकतम 1.50 लाख तक अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।  विगत 04 वर्षों में 534 करोड़ व्यय कर 64,918 पंपों के लाईन विस्तार कार्य पूर्ण किये गये है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को प्रत्येक माह 30 यूनिट तक निःशुल्क विद्युत प्रदाय किया जाता है। इन बीपीएल कनेक्शनधारियों के 30 यूनिट खपत के विद्युत देयक राशि का प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा किया जाता है। विगत 04 वर्षों में योजना के अंतर्गत रू 1,973 करोड़ की छूट दी गई है।

राज्य स्थापना दिवस पर होगा विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, रजत जयंती वर्ष में मिलेगा विधायक-मंत्रियों को नया पता
Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने
13 से 16 सितंबर तक होगा “देखो दंतेवाड़ा” बाइक ट्रायल, 120 बाइकर्स का होगा जमावड़ा, पर्यटन स्थलों को देशभर में मिलेगी पहचान
जशपुर पुलिस ने पकड़ा तंबाखू का जखीरा, 100 बोरी के साथ पिकअप जब्त
गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुल गए स्कूल… मुख्यमंत्री साय ने कहा- खूब मन लगाकर पढ़िये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्विनसिटी के बीच से गुजरने वालों को दिखेगा मेट्रो सिटी की तर्ज पर सुंदर नजारा, BIT के पास बनेगा चौपाटी और गार्डन ट्विनसिटी के बीच से गुजरने वालों को दिखेगा मेट्रो सिटी की तर्ज पर सुंदर नजारा, BIT के पास बनेगा चौपाटी और गार्डन
Next Article International Trade Fair: दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, आकर्षण का केन्द्र बना छत्तीसगढ़ पवेलियन International Trade Fair: दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति, आकर्षण का केन्द्र बना छत्तीसगढ़ पवेलियन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?