ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की नक्सल पुनर्वास नीति सबसे बेहतर, शांतिवार्ता को लेकर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की नक्सल पुनर्वास नीति सबसे बेहतर, शांतिवार्ता को लेकर कही यह बात

By Mohan Rao
Published: May 23, 2025
Share
प्रेसवार्ता में मौजूद सीएम साय व गृहमंत्री विजय शर्मा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन, सुरक्षाबलों की सफलता व अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि नक्सलियों को लेकर देश में सबसे बेहतर छत्तीसगढ़ की नक्सल पुनर्वास नीति है। नक्सली शांतिवार्ता चाहते हैं लेकिन हैदराबाद में बैठे उनके आकाओं के इशारों पर केन्द्र या राज्य सरकार उनसे कोई बात नहीं करेगी। शांतिवार्ता के लिए नक्सलियों को बिना किसी शर्त के आगे आना होगा।

सीएम साय ने कहा कि बुधवार को हुए एनकाउंटर में हमारे जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया। माओवादियों का महासचिव बसव राजू इस मुठभेड़ में मारा गया है। बसव राजू पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक करोड़, गृह मंत्रालय भारत सरकार ने एक करोड़, एनआईए ने 50 लाख, आंध्र प्रदेश सरकार ने 25 लाख और ओडिशा सरकार ने 25 लाख रुपये के इनाम घोषित कर रखा था। कुल मिलाकर 3 करोड़ 50 लाख रुपए का इनाम इस पर था। सीएम साय ने कहा कि तीन दशकों में पहली बार जनरल सेक्रेटरी रैंक का कोई माओवादी मारा गया है। सीएम साय ने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है।

कर्रेगुट्‌टा पहाड़ी पर 31 नक्सलियों को किया ढेर
सीएम साय ने यह भी कहा कि कई महीने से जवानों को इनपुट मिल रहे थे कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सली एकत्र हैं। वहां पर जवानों ने 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को मार गिराया। मैं खुद ही नक्सल कैंप दलगम में जाकर जवानों से मुलाकात की थी।  उन्होंने कहा कि नक्सलियों के पुनर्वास के लिए सरकार बेहतर काम कर रही है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार के लिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके बच्चों को एजुकेशन दिया जा रहा है। नौकरी देने का भी काम किया जा रहा है। कोई इनामी नक्सली अगर सरेंडर करता है तो उसे शहरी क्षेत्र में 4 डिसमिल और ग्रामीण क्षेत्र में एक हेक्टर डिसमिल जमीन देने का प्रावधान है।

अब तक 424 नक्सली ढेर, 1430 गिरफ्तार
गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अब तक 424 नक्सली मारे गये हैं। 1430 नक्सली गिरफ्तार और 1355  नक्सलियों ने सरेंडर किया है। गिरफ्तार होने वाले नक्सलियों की अपेक्षा समर्पण की संख्या ज्यादा है। बीजेपी सरकार आने के बाद डेढ़ साल से प्रदेश में नक्सली ऑपरेशन चल रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली बस्तर में आम लोगों की जान से खेल रहे हैं। वे गाड़ियों में, बसों में आग लगा रहे हैं। स्कूल, कॉलेजों के भवनों को विस्फोट कर उड़ाने वाले बस्तर में विकास को नहीं पहुंचने दे रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि नक्सली राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा हैं हैं।

हैदराबाद में बैठकर नहीं होगी शांतिवार्ता
गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि वे लोग जो हैदराबाद में व्यक्तिगत या ग्रुप में बैठकर सरकारों को निर्देशित करते हैं कि केंद्र और राज्य की सरकारों को यह करना चाहिए। ऐसे लोगों से कोई बातचीत नहीं हो सकती। वे बस्तर के विकास के लिए कभी नहीं खड़े हो सकते। मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार सरकार काम करेगी। हम एक भी गोली नहीं चलाना चाहते। खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नक्सलियों से आग्रह किया था कि वो मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, डीजीपी अरुणदेव गौतम, बस्तर आईजी सुंदरराज पी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद रहे।

चेयरमेन वोरा ने किया कांग्रेस के निर्माणाधीन राजीव भवन का निरीक्षण… निर्माणी एजेंसी को दिए दिशा निर्देश
छत्तीसगढ़ की अनोखी लव स्टोरी, 75 साल के बुजुर्ग ने 45 की प्रेमिका से रचाई शादी… पूरा गांव बना बाराती
मतदाता जागरुकता अभियान : निगम के स्वच्छता कर्मियों ने भी लिया मतदान करने का संकल्प
Dry Day : दुर्ग जिले में दो दिन के लिए शराब की दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
राजीव गांधी पुण्यतिथि विशेष: युवा सोच ने दिलाई सूचनाक्रांति और देश को मिली नई दिशा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेलो इंडिया एकेडमी रायपुर में सुकमा की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी चयनित प्रतिभाओं को मिला राज्य स्तरीय मंच
Next Article Breaking News : भिलाई-3 में राम मंदिर के पास देर रात हादसा, मवेशी से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?