ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग से पटना व हैदराबाद जाने वालों को राहत, 1 अगस्त तक चलेगी पटना-चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन
Share
Notification Show More
Latest News
1080 महिला शेयरधारकों और 60 उत्पादक समूहों से जुड़ी कंपनी का कारोबार एक करोड़ रुपए के पार
बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
October 11, 2026
साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला
October 11, 2026
किसान समृद्धि योजना से मनोज के खेतों में आई हरियाली, बढ़ी खुशहाली
नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की सहायता से सिंचाई सुविधा का हुआ विस्तार
October 11, 2026
निर्माण कार्यों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग, फील्ड पर प्रगति जांचने होंगे औचक निरीक्षण
बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
October 11, 2026
सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

दुर्ग से पटना व हैदराबाद जाने वालों को राहत, 1 अगस्त तक चलेगी पटना-चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन

By Mohan Rao Published May 21, 2025
Share
रेलवे न्यूज
SHARE

भिलाई। समर सीजन में दुर्ग सहित रायपुर, बिलासपुर से पटना व हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों में हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना-चर्लपल्लि-पटना के मध्य 18 फेरों  के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन विस्तार किया गया है।

गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्लि द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, पटना से 17 मार्च 2025 से 28 मई 2025 तक (22 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चल रही थी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 19 मार्च 2025 से 28 मई 2025 तक (11 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 21 मार्च 2025 से 30 मई 2025 तक (11 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चल रही थी । इस गाड़ी का विस्तार दिनांक 01 अगस्त, 2025 तक किया गया है। 

यह है इसकी समय सारिणी

गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्लि द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, पटना से 28 मई 2025 से 30 जुलाई , 2025 तक (22 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 15.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन बिलासपुर में आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, रायपुर आगमन 09.43 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 10.10 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 12.55 बजे होते हुये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03.30 बजे चर्लपल्लि स्टेशन पहुंचेगी |

गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 28 मई 2025 से 01 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायपुर आगमन 14.33 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.50 बजे होते हुये प्रत्येक शुक्रवार को 11.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी |

गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 28 मई 2025 से 01 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 21.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 09.40 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर आगमन 12.33 बजे, प्रस्थान 12.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे होते हुये प्रत्येक रविवार को 09.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी ।

इन स्पेशल ट्रेनों में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 12 स्लीपर, 02 एसी-III, 02 एसी-II सहित कुल 24 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन गाड़ियों के वाणिज्यिक ठहराव – रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमोह, बोकारो, रांची, हटिया, राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लंपल्ली, पेद्दापल्ली तथा काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

You Might Also Like

बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला

नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की सहायता से सिंचाई सुविधा का हुआ विस्तार

बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

Mohan Rao May 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 217 # 21 May 2025
Next Article CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?