ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न

By Om Prakash Verma
Published: May 19, 2025
Share
अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न
अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न
SHARE

भोपाल/ अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर रविवार, 18 मई को भोपाल में आयोजित हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों और सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु रणनीतिक चर्चाएं हुईं। शिविर में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव श्री आर. बी. सिंह पटेल और राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल मुख्य रूप से शामिल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने की। चिंतन शिविर में मध्य प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने, सदस्यता अभियान को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। यह शिविर न केवल रणनीति निर्माण का मंच रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा और दिशा-निर्देश प्राप्त करने का अवसर भी साबित हुआ।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव, श्री आर. बी. सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा, “मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की जड़ें मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। मैं यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनुप्रिया पटेल जी का एक सिपाही बनकर आया हूं और एक सेनानायक बनाने आया हूं। हमारी नीतियां सामाजिक न्याय, महिला व युवा सशक्तिकरण पर आधारित हैं। यह चिंतन शिविर न केवल संगठन को नई दिशा देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा। हम यहां बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल ने युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा, “मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में युवा शक्ति की भूमिका अहम है। आने वाले कल के राजनीतिक बदलाव के लिए युवाओं की भूमिका अहम होने वाली है। इस शिविर ने हमें आत्मचिंतन और नई रणनीति तैयार करने का अवसर प्रदान किया है। युवा मंच गांव-गांव घर-घर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और सामाजिक बदलाव के लिए संकल्पबद्ध है, साथ ही पार्टी के मुद्दों को प्राथमिकता से गति देने के लिए संकल्पित हैं।”

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की यह यात्रा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का चौथा चरण है। इस चिंतन शिविर का उद्देश्य न केवल रणनीति निर्माण करना है, बल्कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को प्रदेश में दूसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करना भी है। श्री आर. बी. सिंह पटेल और डॉ अखिलेश पटेल जी का मार्गदर्शन हमें इस लक्ष्य की ओर अग्रसर करेगा।”

इस चिंतन शिविर में प्रदेश और जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें हर प्रसाद पटेल, धीरेन्द्र सिंह बघेल, मान सिंह बिसेन, देवेंद्र प्रताप सिंह, टीकम चंद शर्मा, कैलाश गवांडे, मुकेश मराठा, राजेश्वर मिश्रा, वंदना नामदेव, अनिल सोनी, बाल कृष्ण गौर, नरेंद्र जोशी, मीनू गुप्ता, मीना गुप्ता, हरदास कुशवाहा, सुरेंद्र नाहर, रोशन पटेल, रोहित चंदेल, आसिफ पटेल, मुस्कान सिंह सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू
माओवाद प्रभावित क्षेत्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सरोज पोडियाम
फिर एक बार बैंकों ने की हड़ताल की घोषणा, इस हफ्ते दो दिन बैंक रहेगा बंद… जानें क्या है वजह
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की सौजन्य मुलाकात
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर पैरेंट्स ने डांटा… तीन सगी बहनों ने बिल्डिंग की नौंवी मंजिल से कूदकर दी जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल, सीएम को भेंट की गई भाजी लाल, चुभती गर्मी में पंहुचे चुक्तिपनी सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल, सीएम को भेंट की गई भाजी लाल, चुभती गर्मी में पंहुचे चुक्तिपनी
Next Article दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे ग्राम बिजराकछार में पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?