जम्मू ए.। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं। एजेंसियों ने आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। आतंकियों का सुराग देने पर 20 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। पोस्टर के जरिए आतंकियों की जानकारी मांगी गई है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के विभिन्न इलाकों में ऐसे पोस्टर देखे गए हैं,जिसमें पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है ये पोस्टर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगाए गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी।




