ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सीज फायर से क्यों परेशान हैं लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सीज फायर से क्यों परेशान हैं लोग

By Om Prakash Verma
Published: May 12, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जब से सीज फायर की घोषणा हुई है देश के प्रत्येक तबके से असंतोष के स्वर उठ रहे हैं। यहां तक की सेना के भूतपूर्व अधिकारी भी चाहते थे कि इस बार मौका मिला है, पाकिस्तान घुटने पर आ गया है तो पाक अधिकृत कश्मीर पर आर-पार हो ही जाना चाहिए। स्वयं प्रधानमंत्री अपने तेवर साफ करते रहे हैं कि आतंक के खिलाफ जीरो टालरेंस रहेगा और किसी भी आतंकी कार्रवाई को ऐक्ट ऑफ वार माना जाएगा। ऐसे हमलों का कैसा जवाब देना है इसे सेना पर छोड़ दिया गया है। लोग इस बात से भी नाखुश हैं कि बदमाश अमेरिका ने एक बार फिर मध्यस्थता करने का श्रेय ले लिया है। देश के हिन्दू और मुसलमान दोनों ही कश्मीर पर किसी बाहरी देश की मध्यस्थता के खिलाफ हैं। वे इसे अपनी सरजमीन का आंतरिक ममला मानते हैं। सीज फायर को लेकर भारतीय सेना ने अपना पक्ष भी साफ कर दिया है। इस बात के टेलीफोन रिकार्ड पेश कर दिये गये हैं कि पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिटरी ऑपरेशन्स ने सुबह पहले फोन किया था। इसके बाद भारतीय डीजीएमओ ने दोपहर को उनसे बात की और शाम को इसकी घोषणा कर दी गई। अर्थात सीज फायर का आग्रह पाकिस्तान की तरफ से किया गया था। फिर ऐसा क्या हो गया कि लोग इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे। दरअसल, पाकिस्तान ने सीज फायर का जश्न मनाया। उसने दुनिया के मंच पर ऐसा दिखाया जैसे इस संघर्ष में वह भारत पर भारी पड़ा है और अमेरिका की मध्यस्थता में उसे संघर्ष विराम करना पड़ा है। सवाल यह भी उठता है कि भारत ने युद्ध विराम को आखिर स्वीकार क्यों किया? इसका जवाब देना उतना भी मुश्किल नहीं है। भारत जानता है कि पाकिस्तान में अमेरिका और चीन दोनों की दिलचस्पी है। जाहिर तौर पर भले ही ये देश आतंकवाद के खिलाफ दिखाई देते हैं पर मौका मिलते ही ये पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आएंगे। भारत तेजी से विकास कर रहा है और अब तो वह सामरिक रूप से भी इतना सक्षम हो गया है कि दुनिया उसकी ताकत देखकर हैरत में है। भारत ने जिन स्वदेशी आयुधों का उपयोग इस युद्ध में किया, वह विकसित देशों की कल्पना से भी परे था। चार दिन की लड़ाई और हो जाती तो अमेरिका और चीन से पाकिस्तान को खैरात में मिले हथियारों की पोल पूरी की पूरी खुल जानी थी। इसलिए युद्ध विराम की गरज अमेरिका और चीन को पाकिस्तान से कहीं ज्यादा थी। दूसरे भारतीय नेतृत्व भी इस बात को जानता है कि आज दुनिया पूरी तरह से एक दूसरे पर निर्भर है। इसलिए युद्ध जीतने से ज्यादा जरूरी अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बचा कर रखना है। इसलिए भारत फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। वह युद्ध की घोषणा करने से बच रहा है और उसकी सैन्य कार्रवाई भी बेहद संयमित है। वह नहीं चाहता उसपर कोई उंगली उठे।

हंचबैक से पीडित अमित संकट के दौर में जरूरतमंदों की मदद कर पेश कर रहे हैं मिसाल….मदद के लिए अमित की टीम है तैयार
रिसाली रेड जोन में: इस साल का पहला कंटेनमेंट जोन बना आशीष नगर… लोगों को समझाईश देने आयुक्त निकले सड़क पर…. रंगदारी दिखाने वाले युवक की खिचाई
सीएम साय ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंजा मुख्यमंत्री निवास
स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 49 नए मरीजों की पुष्टि, 63 मरीजों को किया डिस्चार्ज
Accident : तेज बारिश में भिड़े कंटेनर और ट्रक, स्टेयरिंग में फंसने से ट्रक चालक की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 208 # 12 May 2025
Next Article 'युद्ध' कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है, सीज फायर को लेकर बोले पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे ‘युद्ध’ कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है, सीज फायर को लेकर बोले पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?