भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार को घर से लापता तीन बच्चियों को पुलिस ने सूचना के 12 घंटे के भीतर खोजकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली अलग अलग पांच टीमों ने तत्काल तलाश प्रारंभ की। बच्चियों की तलाश के लिए विभिन्न मार्गों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया। रेलवे स्टेशन एवं अन्य संभावित स्थानों पर जांच और पूछताछ के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना जामुल की महिला रक्षा टीम एवं एससीयू का बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। दस्तयाबी के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना जामुल को सूचना प्राप्त हुई कि तीन बच्चियाँ अपने घर से कहीं चली गई हैं। सूचना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए थाना जामुल पुलिस एवं एससीयू की टीम द्वारा तत्काल बच्चियों की तलाश प्रारंभ की गई। बच्चियों की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी के लिए पुलिस द्वारा पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में तलाश की गई। विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया। आसपास के क्षेत्रों में जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर चेकिंग की गई।
पुलिस टीमों के लगातार प्रयासों, आपसी समन्वय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में थाना जामुल की महिला रक्षा टीम एवं एससीयू की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीनों बच्चियों की सुरक्षित दस्तयाबी के लिए थाना जामुल पुलिस, एससीयू एवं महिला रक्षा टीम द्वारा समन्वित रूप से किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप कम समय में सफलता प्राप्त हुई।
पुलिस टीमों द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालना, संभावित स्थानों पर जांच करना, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ करना इस कार्रवाई के प्रमुख आधार रहे। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों के लापता होने की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं तथा तलाश में सहयोग करें। बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।




