ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान की पोल खुली : पाक सेना ले रही यात्री विमानों की आड़, एलओसी पर बढ़ा रहा सैन्य तैनाती
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedNational

पाकिस्तान की पोल खुली : पाक सेना ले रही यात्री विमानों की आड़, एलओसी पर बढ़ा रहा सैन्य तैनाती

By Mohan Rao Published May 10, 2025
Share
भारतीय सेना व विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग
SHARE

विदेश मंत्रालय, सेना और वायु सेना ने की प्रेस ब्रीफिंग कर वर्तमान हालात की दी जानकारी

नेशनल डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना यात्री विमानों की आड़ ले रहा है और एलओसी पर सैन्य तैनाती भी बढ़ा रहा है। इसकी जानकारी शनिवार को विदेश मंत्रालय, सेना और वायु सेना ने शनिवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का पर्दाफाश किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है। भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की। उन्होंने उधमपुर, आदमपुर, भुज, पठानकोट और बठिंडा स्टेशन में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया।

पंजाब के वायुसेना बेस को बनाया निशाना
कर्नल कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। एक निंदनीय और गैर-पेशेवर कृत्य के रूप में पाकिस्तान ने श्रीनगर, अवंतीपोरा और उधमपुर में वायुसेना के ठिकानों पर अस्पतालों और स्कूल परिसरों को निशाना बनाया। इससे एक बार फिर नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करने की उनकी गैर-जिम्मेदार प्रवृत्ति का भी पता चला। चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया, ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें।

भारत ने की पाक के हथियार भंडार व सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई
कर्नल कुरैशी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान के हथियार भंडार और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान लाहौर से नागरिक विमानों की आड़ लेकर हमला कर रहा है। ऐसे में भारत ने नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सटीकता से कार्रवाई की। कुपवाड़ा बारामूल, राजौरी और पुंछ में तोप मोर्टार से भीषण गोलीबारी की और भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को तबाह करने के झूठे दावे फैलाए। पाकिस्तान की मंशा संघर्ष को भड़काने की है। भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय सशस्त्र बल संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहते, लेकिन पाकिस्तान की यही मंशा है। हम उसका जवाब दे रहे हैं।

भारत के एयरबेस पर पाकिस्तान की साजिश नाकाम
तनाव के बीच भारत के पांच एयरबेस पर पाकिस्तार की साजिश को नाकाम कर दिया। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल कुर्रशी ने बताया कि भारतीय सेना ने उधमपुर, आदमपुर, भुज, पठानकोट व बठिंडा स्टेशन पर पाक के हमलों को नाकाम किया। यही नहीं भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयरबेस चकलाला, मुरीद, रफीकी, रहमियार खान, सुकूर, चुनिया, पसूर की रडार साइट, सियालकोलट एविएशन बेस आदि को नेस्तानाबूद कर दिया है।

चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला कर रही भारतीय सेना
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को नष्ट करने का फर्जी दावा किया गया। भारत पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों को अग्रिम क्षेत्रों की ओर ले जाती हुई देखी गई है, जो आगे और अधिक आक्रामक होने की उनकी मंशा को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की परिचालन तत्परता में हैं, सभी शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया है। उसी के अनुरूप जवाब भी दिया गया है। भारतीय सशस्त्र बल तनाव नहीं चाहते, बशर्ते कि पाकिस्तान पक्ष भी ऐसा ही करें।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao May 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : भिलाई में पुलिस ने की अप्रवासियों व बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की जांच, मकान मालिकों को चेतावनी
Next Article shreekanchanpath 206 # 10 May 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?