ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सीएम साय का हैलीकाप्टर सक्ति जिले के इस गांव में हुआ लैंड, खाट पर बैठकर सीएम साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : सीएम साय का हैलीकाप्टर सक्ति जिले के इस गांव में हुआ लैंड, खाट पर बैठकर सीएम साय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By Mohan Rao Published May 5, 2025
Share
खाट पर बैठ लोगों की समस्याएं सुनते सीएम साय
SHARE

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो गई है। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का औचक निरीक्षण प्रारम्भ हो गया है। सोमवार को सीएम साय के हेलीकाप्टर की पहली लैंडिंग सक्ति जिले के बंदौरा गांव में हुई। सीएम साय ने गांव में उतरने के बाद खाट पर बैठकर लोगों से संवाद शुरू किया। इस दौरान पीपल के पेड़ के नीचे सीएम साय ने अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। कमल का फूल देकर करीगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की और हल्दी चावल का  तिलक लगाकर स्वागत किया

सीएम साय का हैलीकाप्टर जैसे ही गांव में उतरा तो उन्हें देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सीएम साय की एक झलक पाने के लिए उतावले हो रहे थे। सीएम साय ने यहां भी अपनी सादगी दिखाई और पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। सीएम साय के पहुंचने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। यही नहीं सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर सीजी का सुशासन हेजटैग के साथ दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

तिलक लगाकर सीएम साय का स्वागत

सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत 5 मई से हो गई है जो कि 31 मई तक चलेगा। इस बीच जिलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं फीडबैक लेने गांवों का दौरा करेंगे और किसी भी जिले में उतर कर लोगों से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री आमजन से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को उनका हैलीकाप्टर सक्ती जिले के बंदौरा गांव में उतरा।

शासन को जनता के द्वार तक लाना मुख्य उद्देश्य : सीएम साय
सीएम साय ने सोमवार को रवाना होने से पहले एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है, शासन को जनता के द्वार तक लाना। हमारा संकल्प है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यह केवल आवेदन लेने या समस्याएं सुनने का अभियान नहीं, बल्कि यह जनता और शासन के बीच विश्वास का सेतु बन चुका है। अब सुशासन तिहार अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है, तो मुझे आपके बीच आने, आपसे सीधे संवाद करने और आपके सुझाव व समस्याएं जानने का अवसर मिलेगा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao May 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशासन तिहार : आज से समाधान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों का फीडबैक लेने हेलीकाप्टर से रवाना हुए सीएम साय
Next Article shreekanchanpath 201 # 05 May 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?