ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : समोसा ठेले पर नशेड़ियों ने संचालक व उसके भाई पर उड़ेला गर्म तेल, पैसों को लेकर हुआ था विवाद
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : समोसा ठेले पर नशेड़ियों ने संचालक व उसके भाई पर उड़ेला गर्म तेल, पैसों को लेकर हुआ था विवाद

By Mohan Rao Published April 22, 2025
Share
घायल दीपक और इनसेट में कढ़ाई व जमीन पर बिखरे समोसे
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत बैकुंठधाम कैंप-1 में मंगलवार की शाम को दो नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत दोनों यहां एक समोसे के ठेले पर पहुंचे। दोनों ने समोसा खाया और पैसे नहीं दिए। नशे में होने के कारण दुकानदार ने भी जाने कहा। इसके बाद भी दोनों ने गाली गलौच शुरू कर दी। ठेला चलाने वाले युवक ने अपने भाई को बुलाया फिर भी दोनों नहीं रुके। विवाद बढ़ा तो नशेड़ी युवकों ने गर्म तेल दोनों भाइयों पर उड़ेल दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद भीड़ ने एक युवक की बेदम पिटाई की जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तेल से झुलसे दोनों भाइयों में एक को बीएम शाह व एक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कैंप-2 निवासी दीपक बैकुंठधाम के पास समोसा का ठेला लगाता है। मंगलवार की शाम लगभग 5:30 से 6 बजे के बीच दो युवक पहुंचे ओर समोसा लिया। जब दीपक ने पैसे मांगे तो दोनों ने पैसे नहीं होने की बात की। इस पर दीपक ने कह दिया ठीक है चले जाओ। इसके बाद भी वे गए नहीं बल्कि उल्टा दीपक को गाली देने लगे। दीपक ने अपने भाई प्रकाश को फोन कर बुलाया। इसके बाद भी वे रुके नहीं और गाली गलौच करते रहे। कुछ देर में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते नशेड़ी युवकों ने कढ़ाई में भरे गर्म तेल को दीपक व प्रकाश पर उड़ेल दिया। गर्म तेल उड़ेलने से दोनों भाई झुलस गए। दोनों को आसपास के लोगों ने बैकुंठधाम सामुदायिक चिकित्सालय ले गए। वहां से प्रकाश को बीएम शाह और दीपक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।

भीड़ के हत्थे चढ़ा एक नशेड़ी
इधर घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों नशेड़ियों में से एक को पकड़ लिया। एक नशेड़ी भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने नशेड़ी को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि लोगों की पिटाई से नशेड़ी बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे लाल बहादुर शास् अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। भीड़ ने जिसे पीटा वह घटना क्रम में शामिल था या नहीं इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। तेल से झुलसे प्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बाल श्रम के विरुद्ध कड़ा एक्शन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए प्रदेशव्यापी छापेमारी  के निर्देश
Next Article सड़कों पर 240 ई-बस उतारने तैयारियां तेज, तकनीकी तैयारियों और क्षमता विकास के लिए हुई ट्रेनिंग खत्म

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?