ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : नकली नोट लेकर आईसक्रीम लेने पहुंचा ग्राहक, दुकानदार की सूझ से धराया.. 500 व 200 रुपए के नकली नोट बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : नकली नोट लेकर आईसक्रीम लेने पहुंचा ग्राहक, दुकानदार की सूझ से धराया.. 500 व 200 रुपए के नकली नोट बरामद

By Mohan Rao Published April 21, 2025
Share
500 व 200 रुपए के नोट
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने पहुंचा शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। चरोदा स्थित एक बेकरी में उक्त व्यक्ति पहुंचा और पांच सौ रुपए का नोट देकर आइसक्रीम की मांगी। दुकानदार ने नोट छूकर देखा तो उसे नकली होने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस से उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उस व्यक्ति के पास से 500 रुपए के 18 और 200 रुपए के 11 नकली नोट मिले। फिलहाल पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी भिलाई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि घटना 19 अप्रैल की है। चरोदा ज्योति विद्यालय के पास विवेक कुलश्रेष्ठ की जलाराम बेकरी के नाम से दुकान है। दुकान में एक व्यक्ति आईसक्रीम लेने के लिए पहुंचा और 500 रुपए का नोट दिया। नोट देखने से उसकी प्रिंट से नकली लग रहा था इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक योगेश्वर कुमार वर्मा उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू की। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेद्र सिंह निवासी वीरेंद्र नगर आर्टस कालेज के पीछे सरायपाली महासमुंद, हाल रायपुरा रामनगर अभिषेक देवांगन का मकान प्रगति विद्यालय के पीछे थाना डीडी नगर रायपुर बताया।

पहले भी खपा चुका था नकली नोट
नकली नोट खपाने पहुंचा नरेन्द्र सिहं पहले भी इसी दुकान में नकली नोट खपा चुका है। दुकान संचालक विवेक कुलक्षेष्ठ ने बताया कि चार से पांच दिन पहले भी वह दुकान में पहुंचा था। दुकान में वह रात को करीबन 09.45 बजे आया और कुछ सामान लेने के बाद 200-200 रुपए चार नोट देकर चला गया। बाद में पता चला कि वह नकली नोट हैं। चारों नोटों का सीरियल नंबर 9EW063476 था। जिसमें से दो नोट को उनके पिताजी ने फाड़ दिया और दो नोट रखे रहे। 19 अप्रैल की रात करीबन 10.45 बजे दुकान बंद करने के समय वह फिर से आया। 500 रुपए का जाली नोट जिसका सीरियल नंबर 8CV405332 देकर 50 रुपए की कुल्फी पैक कराई। इस दौरान दुकान संचालक की नजर उसकी बाईक पर पड़ी जिस पर वही हेलमेट लटका हुआ था जो चार दिन पहले दुकान आते समय पहना था। इससे उसने पहचाना और अपने पिता से भी पहचान कराने के बाद पुलिस को सूचना दी।

तलाशी में मिले 500 रुपए के 18 और 200 रुपए के 11 नोट
इसके बाद जब पुलिस ने शातिर की तलाशी शुरू की तो उसके जेब से 500 रुपए सीरियल नंबर 4MA 088412 वाला एक नकली नोट, बाइक पर लगे लेदर बैग में सीरियल नंबर 2HP 509055 वाले 4 नकली नोट, सीरियल नंबर 2HR 347889 वाले 3 नकली नोट, सीरियल नंबर 8QV812700 वाले 03 नकली नोट, सीरियल नंबर 8CV405332 वाले 8 नकली नोट इस प्रकार 500 रुपए के कुल 18 नकली नोट तथा 200 रुपए सीरियल नंबर 9EW063476 वाले 5 नकली नोट, सीरियल नंबर 6CG001655 वाले 6 नकली नोट कुल 11 नकली नोट बरामद कर आरोपी को उक्त मोटर सायकल व नकली नोट के संबंध में धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया। एक ही सिरियल नंबर के एक से अधिक नोट होने के बाद पुलिस ने नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 179, 180 बीएनएस तहत कार्रवाई की गई।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रही प्रभा ठाकुर हुसैन ने रचा इतिहास, श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित
Next Article kidnapping : जामुल में मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया प्लान, होने वाले पति का काराया अपहरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?